5 ऐसे बल्लेबाज जिनका प्रदर्शन करियर के ढलान पर आते-आते अच्छा नहीं रहा

5. वीरेंद्र सहवाग
Ad
LONDON, UNITED KINGDOM:  Indian batsman Virender Sehwag (R) is hit by a high delivery by English bowler Simon Jones (L) during a test match at Lord's cricket ground in London 26 July 2002. England are 487 all out after their first inning and India is 130 for 3 in their first inning after the second day of play.  AFP PHOTO Odd ANDERSEN (Photo credit should read Odd Andersen/AFP/Getty Images)

विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दुनिया के महान सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। जब तक वो क्रीज पर रहते थे रन बहते रहते थे। क्रिस गेल के बाद सहवाग बाउंड्री से रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। गेल ने 66.15 प्रतिशत रन बाउंड्री से बनाए तो सहवाग ने 63.80 प्रतिशत रन बाउंड्री से बनाए। सहवाग सिंगल-डबल पर विश्वास नही रखते थे सिर्फ चौके-छक्कों की मदद से वो अपनी पारी को आगे बढ़ाते थे। वो शायद दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज होंगे जो अपने करियर के पहले तिहरे शतक के मुहाने पर खड़े होकर छक्का लगाने की हिम्मत रखते हों। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में एक नहीं बल्कि 2-2 तिहरे शतक जड़े। लेकिन उनका बल्ला भी करियर के अंत में खामोश होने लगा। 2010 से लेकर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आखिरी सीरीज तक सहवाग का बल्ला खामोश ही रहा। इस दौरान 20 टेस्ट मैचो में सहवाग केवल एक ही शतक लगा पाए। उनका औसत महज 28.77 का रह गया।

Ad
टाइम मैच पारी नाबाद रन उच्चतम स्कोर औसत शतक अर्धशतक
3 Nov’01 – 20 Nov’10 84 144 6 7550 319 54.71 22 26
16 Dec’10 – 02 Mar’13 20 36 0 1036 117 28.77 1 6
करियर 104 180 6 8586 319 49.34 23 32
Ad

लेखक- हिमांक भनोत अनुवादक-सावन गुप्ता

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications