वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज़ी के 5 ऐसे रिकॉर्ड्स जिन पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है

Enter caption

वनडे में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड

Ad
Enter caption

ये टीम इंडिया की ख़ुशकिस्मती है कि इसके पास सबसे पहले और सबसे तेज़ 10 हज़ार रन बनाने वाले खिलाड़ी है। सचिन ने वनडे में 10 हज़ार रन बनाने की शुरुआत की थी। वहीं विराट कोहली ने सबसे तेज़ 10 हज़ार रन बनाए हैं, इस आंकड़े को छूने के लिए उन्होंने महज़ 204 पारियों की मदद ली। सचिन तेंदुलकर ने ये आंकड़ा 259 पारियों में पार किया था। वहीं भारत के एक और महान बल्लेबाज़ सौरव गांगुली ने 263 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया था। वनडे में सबसे तेज़ 10 हज़ार रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ भारत के ही हैं।

Ad

वनडे में सबसे ज़्यादा दोहरा शतक

Enter caption

वनडे में दोहरा शतक बनाना चर्चा का विषय होता है, 20वीं सदी में ये कमाल किसी ने नहीं किया था। भारत के सचिन तेंदुलकर ने पहली बार वनडे में 200 रन बनाए थे, और आज भारत की तरफ़ से सबसे ज़्यादा दोहरा शतक बने हैं। रोहित शर्मा ने 3 दफ़ा 200 के आंकड़े को पार किया है। इसके अलावा वीरेंदर सहवाग ने 219 रनों की पारी खेली थी। भारतीयों के अलावा वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल, न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल और पाकिस्तान के फ़ख़र ज़मान ने वनडे में दोहरा शतक लगाया है।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications