कप्तान के तौर पर धोनी के आखिरी मैच के 5 यादगार लम्हें

2. धोनी ने एक फैंस की इच्छा का सम्मान किया

46 ओवर की समाप्ति के बाद भारतीय टीम 4 विकेट खोकर केवल 258 रन ही बना पाई थी। कप्तान धोनी 26 रन बनाकर खेल रहे थे और काफी आकाम्रक मूड में थे। इंडिया ए के लिए इतना स्कोर काफी नहीं था। इसलिए धोनी आगे की रणनीति के बारे में हार्दिक पांड्या से बात कर रहे थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। दर्शक दीर्घा से एक फैन दौड़ते-दौड़ते मैदान के अंदर धोनी तक पहुंच गया वो धोनी से हाथ मिलाना चाहता था। धोनी ने उसकी इच्छा का सम्मान किया और अपना हाथ आगे बढ़ा दिया, लेकिन ये क्या वो फैन धोनी से हाथ मिलाने की बजाय उनके पैर छूने लगा। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने जल्द ही उसे वहां से हटा दिया। लेकिन शायद भारतीय क्रिकेट इतिहास की ये पहली ऐसी घटना हो, कि फैंस किसी खिलाड़ी के लिए इतने पागल हो जाएं।

App download animated image Get the free App now