धोनी की 5 बेस्ट स्टम्पिंग

msbell-1458907583-800

एमएस धोनी जितने अच्छे कप्तान और बल्लेबाज़ हैं। उतने ही अच्छे वह विकेटकीपर भी हैं। लेकिन जितनी चर्चा उनकी कप्तानी और बल्लेबाज़ी की हुई है उतनी उनकी विकेटकीपिंग की नहीं हुई है। एमएस धोनी विकेट के पीछे काफी चपल रहते हैं। इसकी एक वजह ये भी रही है कि वह एक अच्छे धावक भी हैं। हाल ही में टी-20 वर्ल्डकप 2016 में बांग्लादेश के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में अगर भारत जीता है तो उसमें धोनी की बल्लेबाज़ी से ज्यादा बड़ी भूमिका उनके विकेट के पीछे की दौड़ रही है। इसी मैच में धोनी ने फॉर्म में चल रहे बंगलादेशी बल्लेबाज़ शब्बीर रहमान को स्टंप कर दिया था। ये कोई ऐसा पहला मौका नहीं है जिसमें धोनी ने अपनी तेजी से बल्लेबाज़ को स्टंप आउट किया हो। आज हम आपको ऐसे ही 5 अहम मौकों के बारे में बता रहे हैं जब धोनी ने तेजी से बेल्स उड़ा दिए:

#1 ICC चैंपियंस ट्राफी फाइनल, 2013

साल 2013 के ICC चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में बारिश की वजह से मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया था। इंग्लैंड इस मैच में अच्छे से चेज़ कर रहा था। लेकिन स्पिन आक्रमण के आते ही टीम की स्थिति नाजुक हो गयी। इस मैच में सबसे पहले जॉनाथन ट्रोट को भारतीय कप्तान ने स्टंप आउट कर दिया। इस स्टंपिंग में बड़ी ही तेजी थी। उसके बाद धोनी के इंग्लैंड के सबसे अच्छे बल्लेबाज़ इयान बेल को स्टंप कर दिया। बेल ने बस थोड़ा सा अपना संतुलन खोया था और धोनी ने सेकंड भर के अंदर उनकी गिल्लियां बिखेर दी थीं। इसके बाद अंत में इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

#2 ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज़, 2016

dhonimaxwell-1458907669-800

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी हाल ही में संपन्न हुई बायलैटेरल सीरीज के दूसरे मैच में ग्लेन मैक्सवेल को धोनी ने बड़ी फुर्ती के साथ स्टम्प कर दिया था। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 184 रनों की चुनौती पेश की थी। युवराज सिंह की गेंद पर भारत के कप्तान धोनी ने मैक्सवेल को स्टंप करके चलता कर दिया था। मैक्सवेल इस गेंद पर पूरी तरह से बीट हो गये थे। जहां धोनी ने बड़ी चपलता से उनकी गिल्लियां बिखेर दी थी। इस मैच में धोनी ने 4 विकेट लेने में और मदद की थी।

#3 श्रीलंका के साथ टी-20 सीरीज, 2016

msdlanka-1458907756-800

श्रीलंका की बल्लेबाज़ी इस वक्त बहुत ज्यादा अनुभवी दिलशान पर निर्भर है। हाल ही में भारत के साथ संपन्न हुई द्विपक्षीय सीरीज में धोनी ने तिलकरत्ने दिलशान को स्टंप करके अपनी विकेटकीपिंग क्षमता का परिचय दिया था। आश्विन की गेंद को दिलशान जरा सा मिस क्या कर गये धोनी ने पल भर में उनकी गिल्लियां बिखेर दी थीं। ये पहले ओवर की ही घटना थी जिससे श्रीलंका पूरे मैच में नहीं उबर पाया था।

#4 भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज, 2009

msnz-1458907841-800

नेपियर में हुए भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच साल 2009 के इस वनडे मैच में बारिश का खलल पड़ा था। जिसके बाद मैच को 38 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट खोकर 273 रन बनाये जिसमे धोनी ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाये थे। न्यूज़ीलैंड जब बल्लेबाज़ी के लिए आया तो आलराउंडर जैकब ओरम को कप्तान धोनी ने स्टम्प आउट कर दिया। धोनी को पहले लगा था कि गेंद बल्ले को छूकर आई है। लेकिन उन्होंने साथ ही साथ गिल्लियां भी बिखेर दी थीं। इस तरह से ओरम स्टंप आउट हुए। यहां कप्तान धोनी की तारीफ करनी पड़ेगी।

#5 भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय टी-20 सीरीज 2012

msaus-1458907920-800

साल 2012 में भारत जब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गया था तो टीम को टेस्ट में 4-0 से हार और वनडे सीरिज में फाइनल की रेस से बाहर रहना पड़ा था। ऐसे में टीम के लिए ये दौरा काफी बुरा गुजरा था। इस दौरे पर टी-20 सीरीज का दूसरा मैच भारत के लिए कुछ हद तक अच्छा गुजरा था। इस मैच में धोनी ने मिचेल मार्श को सबसे तेज स्टम्प किया था। साथ ही उन्होंने 5 विकेटों में अपना अहम योगदान दिया था। जिससे ऑस्ट्रेलिया 134 रन पर आलआउट हो गयी थी। लेग स्पिनर राहुल शर्मा की तेज गेंद पर मिचेल चकमा खा गये और धोनी ने उनकी गिल्लियां बिखेरने में समय नहीं लगाया था। लेखक-पल्लब चटर्जी, अनुवादक-मनोज तिवारी