5 बड़े रिकॉर्ड्स जिन्हें 2017 में रोहित शर्मा ने तोड़ा

rohitcover

#2 एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय छक्के (65 सिक्सर)

rohitshrma

रोहित शर्मा गेंद के सबसे शानदार हिटर में से एक बन गए हैं, यहां तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ भी लंबे छक्के की झड़ी लगायी है। उन्होंने 2017 का अंत 65 अंतरराष्ट्रीय छक्कों के साथ किया है, यह एक साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाये गये सबसे ज्यादा सिक्सर हैं। वनडे में रोहित ने 21 मैचों में 46 छक्के जमाए, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 9 मैचों में 16 छक्के जमाए और टेस्ट मैचों में उन्होंने 3 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने एक कप्तान के रूप में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीत कर इस साल को यादगार तरीके से खत्म किया । इंदौर में खेले गये दूसरे टी-20 में उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 63 अंतरराष्ट्रीय छक्को को पार करते हुए इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड पहले एबी डीविलियर्स ने अपने नाम किया था, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2015 में 63 छक्के लगाए थे।