स्कॉटलैंड में तीन देशों के बीच त्रिकोणीय सीरिज हुई थी। जिसके पहले मैच में एबरडीन में कीवी टीम का मुकाबला आयरलैंड से हुआ। आयरलैंड ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज़ जेम मार्शल और ब्रेंडम मैकुलम ने जोरदार शुरुआत की। दोनों ने शतकीय पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 274 रन बनाये। जो वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले लू विन्सेंट और स्टीफेन फ्लेमिंग ने 2005 में बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 204 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी। मैकुलम ने 135 गेंदों में 166 रन बनाये। उसके बाद रॉस टेलर ने मार्शल के साथ मिलकर 43 गेंदों में 114 रन जोड़े। मार्शल 161 रन की पारी खेलकर आउट हुए। टेलर ने अर्धशतक बनाया, न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवर में 402/2 रन बनाये। जवाब में आयरलैंड 112 रन पर सिमट गया। माइकल मेसन और टीम साउथी ने तीन-तीन विकेट लिए। न्यूज़ीलैंड ने ये मुकाबला 290 रन से जीत लिया। जिससे भारत का रिकॉर्ड भी टूट गया। भारत ने 2007 के विश्वकप में बरमुडा को 257 रन से हराया था।