5 मौके जब टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बने

New Zealand v Sri Lanka - 1st Test: Day 1
3. 27 रन (हरभजन सिंह टू शाहिद अफरीदी, पहली पारी- 136वां ओवर)
भारत का पाकिस्तान दौरा- पहला टेस्ट, मुल्तान, 2006, 07 58214

पाकिस्तान के खिलाफ घर से बाहर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के एक साल बाद भारत ने 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया | भारत का इरादा पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीत का था | जिस तरह की पिच बनाई गई उसमें गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं था | 5 दिनों में 1000 से ज्यादा रन बने और सिर्फ 8 विकेट ही गिरे | टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 657 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया | पाकिस्तान के ज्यादातर बल्लेबाजों ने धीरे-धीरे अपनी इनिंग को संवारा, लेकिन शाहिद अफरीदी और कामरान अकमल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की | इन दोनों बल्लेबाजों ने महज 126 गेंदों पर 170 रनों की साझेदारी कर डाली | अफरीदी और अकमल दोनों ने ही 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया | अफरीदी ने 7 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए | इन 7 छक्कों में से 4 केवल उन्होंने 136वें ओवर में हरभजन सिंह के ओवर में जड़े | 4 में से 2 छक्के दीप मिडविकेट पर, एक छक्का बॉलर के सिर के ऊपर से सीधे स्ट्रेट बाउंड्री पर और चौथा छक्का स्क्वायर लेग बाउंड्री के ऊपर से लगाया | अगली 2 गेंदों को वो सीमा रेखा के पार नहीं पहुंचा सके | हरभजन सिंह के उस ओवर में अफरीदी ने 27 रन बनाए | टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में रनों के लिहाज से ये अब तक का तीसरा सबसे बड़ा ओवर था | दोनों देशों के बीच तनाव के कारण उसके बाद भारत ने कभी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया |