जब बात दम और सफाई से शॉट ज़माने की आती है तो कुछ ही बल्लेबाज इस मामले में युवराज सिंह से बेहतर माने जाते हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह इतनी आसानी से छक्के जमाते हैं कि विरोधी टीम के गेंदबाज के लिए किसी बुरे सपने जैसा बन जाते हैं। युवी ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 74 छक्के जड़े है, जो कि भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। 35 की उम्र में भी युवराज उसी लय से छक्के जमाते दिखते हैं, जिसके लिए दर्शनीय शब्द का इस्तेमाल करना गलत नहीं होगा। पंजाब के बल्लेबाज का वो मैच तो आपको ध्यान ही होगा जब उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े थे। युवी लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। चलिए उनके सबसे लंबे छक्कों की आज याद ताजा करते हैं। #5 वर्ल्ड टी20 2009, 102 मीटर वर्ल्ड टी20 के दूसरे एडिशन में यानी कि 2009 में, भारत का सफ़र अच्छा नहीं रहा। मगर युवराज सिंह ने जादूई छक्के जड़कर काफी आकर्षण खींचा। और तो और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के जड़ने की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने 9 छक्के जमाए थे। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल थे, जिन्होंने 8 छक्के जड़े थे। बहरहाल, युवराज ने इस टूर्नामेंट में अपना सबसे लंबा छक्का इंग्लैंड के खिलाफ लगाया। लॉर्ड्स पर खेले गए सुपर सिक्स में मैच में युवी ने दमित्री मेस्कारेंहस की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से 102 मीटर का छक्का जड़ा था।