IPL: 5 गेंदबाज़ जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा मेडन ओवर फेंका है

#3 लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा शायद पहले ऐसे गेंदबाज़ हैं जिन्होंने टी-20 में गेंदबाज़ी को नए तरीके से परिभाषित किया है। उन्होंने ये साबित किया है कि यॉर्कर गेंद के ज़रिए आज भी विपक्षी टीम की रन गति को कम किया जा सकता है और साथ ही साथ विकेट भी हासिल किया जा सकता है। वो अपने एक्शन और सटीक गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। मलिंगा मुंबई इंडियंस टीम के के बेहद अहम खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने कई बार अकेले अपने दम पर मुंबई को मैच में जीत दिलाई है। वो सिर्फ़ यॉर्कर गेंद ही नहीं फेंकते बल्कि कभी-कभी स्लो गेंद, तेज़ बंपर और स्किडी लेंथ गेंद भी डालते हैं। आईपीएल के 110 मैच में इस श्रीलंकाई गेंदबाज़ ने 8 मेडन ओवर फेंके हैं। इसके अलावा उन्होंने 19.01 की औसत और 6.87 के स्ट्राइक रेट से 154 विकेट हासिल किए हैं।