क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे बहादुर खिलाड़ी

Enter caption

#2. ग्रीम स्मिथ का टूटे हाथ से बल्लेबाजी करना :

Ad
Enter caption

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिडनी में एक टेस्ट मैच खेला जा रहा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 445 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी के समय मिचेल जॉनसन की एक घातक गेंद ने ग्रीम स्मिथ का एक हाथ फ्रेक्चर कर दिया और स्मिथ अपने 30 रनों के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। फलस्वरूप दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 327 रन ही बना सकी।

Ad

youtube-cover
Ad

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 376 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 257 के स्कोर पर ही 9 विकेट खो चुकी थी। अंतिम दिन का खेल समाप्त होने में 8.2 ओवर बचे थे। इसके बाद ग्रीम स्मिथ टूटे हाथ से बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए।

ग्रीम स्मिथ और मखाया एंटिनी ने मिलकर 6.4 ओवरों तक विकेट बचाए रखा लेकिन मिचेल जॉनसन ने ग्रीम स्मिथ को 10 गेंदों पहले आउट करके पवेलियन भेज दिया और ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत गई। लेकिन पवेलियन वापस लौटते समय स्टेडियम में बैठे दर्शक ग्रीम स्मिथ के लिए तालियां बजा रहे थे।

#1. मंसूर अली खान पटौदी का एक आंख खराब होने के बावजूद क्रिकेट खेलना:

Enter caption

21 वर्ष की उम्र में कप्तानी संभालने वाले विश्व के सबसे युवा और सफल कप्तान रह चुके मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) ने अपना क्रिकेट करियर शुरू होने से पहले ही एक कार दुर्घटना में अपनी एक आंख खो दी। उस समय उनकी उम्र 20 साल थी।

Ad

youtube-cover

इस दुर्घटना के छह महीने बाद दिसंबर 1961 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। टाइगर पटौदी ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 46 मैच खेले जिसमें उन्होंने 36.91 की औसत से कुल 2793 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 6 शतक और 16 अर्धशतक भी जड़े थे। टाइगर पटौदी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203* है।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications