क्रिकेट के 5 विवाद जो साल 2016 में खूब लोकप्रिय हुए

dc-cover-scgcm9mhbqjedjtirkj1vj3uj0-20161118120309.medi_-1482952640-800

कैसे एलिट लोगों की पसंद का खेल आम लोगों का खास खेल बन गया। जेंटलमैन खिलाड़ियों का ये खेल साधारण लेदर गेंद और लकड़ी के बल्ले से अब इतना लोकप्रिय गया है। मैच फिक्सिंग, डोपिंग और बहुत सारे ऐसे घटनाक्रम इस साल हुए हैं। जो लोगों को खेल के इतर काफी याद रहेंगे। साल 2016 में बहुत सारे विवाद जुड़े रहे। यद्यपि ये सारी घटनाएँ फील्ड से बाहर काफी चर्चा का विषय बनी। यहां आपको साल 2016 के 5 बड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं: फाफ डू प्लेसी के खिलाफ बाल-टेम्परिंग का आरोप दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा टेस्ट कप्तान फाफ डू प्लेसी के ऊपर ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई टेस्ट सीरिज में गंभीर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा। ये मैच होबार्ट में खेला गया था। यद्यपि डू प्लेसी ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया। लेकिन आईसीसी ने उनके ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा दिया। 32 साल के इस क्रिकेटर पर आरोप था कि उन्होंने गेंद की चमक बढ़ाने के लिए गेंद से छेड़छाड़ किया था। इस आरोप का समर्थन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी किया था। जबकि एलिस्टेयर कुक ने आईसीसी से दोबारा बॉल टेम्परिंग के नियम स्पष्ट करने की बात कही। बाद में विराट कोहली के ऊपर भी ब्रिटिश मीडिया ने बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था। लेकिन विपक्षी टीम ने न इसकी कोई शिकायत की और न ही कोई वक्तव्य आया। डैरेन सैमी को वेस्टइंडीज की टी-20 टीम की कप्तानी से बर्खास्तगी दो बार वेस्टइंडीज टीम को वर्ल्डचैंपियन बनाने वाले कप्तान डैरेन सैमी को वहां के बोर्ड ने कप्तानी से हटा दिया। सैमी ने दूसरी बार टीम के चैंपियन बनने के बाद बोर्ड की तीखी आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने पत्रकार मार्क निकोलस को भी आड़े हाथों लिया। निकोलस ने वेस्टइंडीज की टीम को ब्रेनलेस बताया था। सैमी को हटाने से पहले उनसे बोर्ड के चीफ ने सिर्फ 30 सेकंड की फोन कॉल की बात की थी। जिसके जवाब में सैमी ने फेसबुक पर एक भाव-विभोर सन्देश जारी किया था। जिसको लेकर पूरी दुनिया की मीडिया में खबर बनी थी। सैमी ने जिस तरह से टी-20 वर्ल्डकप में विंडीज की टीम को एक करके दूसरी बार चैंपियन बनाया था। उससे ये बात हैरान करने वाली थी। हर्षा भोगले की कमेंट्री पैनल से छुट्टी होना क्रिकेट के खेल में कमेंट्री की भूमिका बेहद ही अहम रही है। जिसमें हर्षा भोगले जी आवाज काफी खास रही है। लेकिन इस साल बीसीसीआई ने भोगले को कोर कमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। भोगले को इसका कारण नहीं बताया गया। हर्षा के फैन इस बात से बेहद नाराज हुए। और ये विवाद भी चर्चा का विषय बन गया। भोगले लम्बे से समय से क्रिकेट के बड़े आयोजनों से जुड़े रहे हैं। आईपीएल की नीलामी से लेकर हर बड़े मैच में हर्षा की आवाज गूंजती रही है। बहुत लोगों ने बीसीसीआई के इस निर्णय को महानायक अमिताभ बच्चन के किये गये उस ट्वीट को बताया। जिसमें उन्होंने लिखा था कि कैसे भारतीय कमेंटेटर अपने ही खिलाड़ियों की बुराई करते हैं। ये ट्वीट टी-20 वर्ल्डकप के दौरान महानायक ने किया था। उसके बाद एमएस धोनी ने भी इसके बारे में बयान दिया था। बहुत से लोग नागपुर स्टेडियम में अधिकारियों के हर्षा की बहस को कारण बताया। जहां भोगले को हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के दौरान जगह बदलने में दिक्कते आयीं थी। क्रिस गेल का विवादित इंटरव्यू बिग बैश लीग के अलावा दुनिया भर की तमाम लीग में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस खेलते रहे हैं। इस दौरान फैन्स और मीडिया उन्हें काफी तवज्जो देते हैं। क्योंकि उनके खेल का अंदाज इतना शानदार है। जिससे हर कोई उनका दीवाना बन जाता है। लेकिन कई बार गेल अपने खेल के अलावा आउट ऑफ़ फील्ड भी चर्चा में आ जाते हैं। बिग बैश लीग में ही गेल ने एक महिला पत्रकार मेल मैकलाफिंग पर इंटरव्यू के दौरान विवादित टिपण्णी कर दिया था। जिसको लेकर पूरी दुनिया में गेल की आलोचना हुई थी। गेल ने कहा था, “मैं आपके पास आकर ये इंटरव्यू देना चाहता था, जिससे मैं आपकी आँखों में देख सकूं। आशा है हम ये मैच जीत जायेंगे, जिसके बाद हम डिनर पर साथ चलेंगे। डोंट ब्लस बेबी!” पत्रकार ने किसी तरह से मौके को हैंडल किया, लेकिन कमेंट्री कर रहे मार्क होवार्ड ने गेल की तीखी आलोचना की और उन्हें माफ़ी मांगने को कहा था। एमएस धोनी की विवादित फोटोशॉप तस्वीर भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल कई मैच हुए जिसमें टी-20 वर्ल्डकप का मैच यादगार मैच था। इसलिए दोनों देश के फैन्स खासकर बांग्लादेश के फैन्स कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो गये। जिसमें भारतीय वनडे टीम के कप्तान एमएस धोनी की तस्वीर इस साल तब विवादों में आ गयी। जब धोनी का कटा धड़ तस्कीन अहमद के हाथ में सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। ऐसा करने वाले की मीडिया में काफी आलोचना हुई थी। साथ ही इसे बचकानी हरकत भी माना गया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications