5 क्रिकेट खिलाड़ी जिनके जर्सी नंबर को भी रिटायर कर देना चाहिए

V18

#1 महेंद्र सिंह धोनी

Ad

dhoni

अगर सचिन तेंदुलकर के बाद कोई क्रिकेटर है जिसके खेल से बाहर हो जाने के बाद, उसकी जर्सी नंबर को रिटायर करना अनिवार्य है, तो वो हैं महेंद्र सिंह धोनी। 2004 में पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद से 35 वर्षीय कैप्टेन कूल को जब भी भारत के लिए रंगीन कपड़े पहने देखा है तो उनकी पीठ पर नंबर '7' के साथ देखा गया है। क्रिकेट में 7 नंबर को धोनी का पर्याय माना जाता है। उनकी पीठ के पीछे मौजूद जर्सी नंबर के कई कारण हैं। कुछ का मानना है कि इसका कारण यह है कि उनका जन्मदिन 7 जुलाई को पड़ता है, जबकि अन्य कहते हैं कि वह मैनचेस्टर यूनाइटेड के एक महान खिलाड़ी से प्रेरित थे, जिन्होंने अपनी जर्सी पर उस नंबर को पहनने के बाद सफलता हासिल की है। जो कुछ भी कारण हो लेकिन यह संख्या उनके लिए और भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद सफल साबित हुई है और अगर वह इस खेल से सेवानिवृत्त हो जाते हैं तो इस महान खिलाड़ी के लिए यह संख्या उनके नाम ही सुरक्षित कर देनी चाहिए। लेखक-शंकर नारायन अनुवादक- सौम्या तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications