गेंदबाजी | विकेट | औसत | स्ट्राइक रेट | इकॉनामी रेट | 4 विकेट | बेस्ट |
---|---|---|---|---|---|---|
चैंपियंस ट्रॉफी रिकॉर्ड | 21 | 19.61 | 29.1 | 4.03 | 1 | 5-37 |
वर्ल्ड कप रिकॉर्ड | 71 | 18.20 | 27.54 | 3.97 | 2 | 7-15 |
ग्लेन मैक्ग्रा अपने जमाने के मशहूर दिग्गज गेंदबाज थे। पिछले 2 दशक में शायद उनसे बढ़िया गेंदबाज वर्ल्ड क्रिकेट को नहीं मिला। नई गेंद से वो जिस तरह से एक्यूरेसी जेनरेट करते थे वो लाजवाब थी। बड़े से बड़े बल्लेबाज को भी उनके सामने बल्लेबाज करना काफी कठिन होता था। 1990 से 2010 के बीच मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने दम पर कई मैच जिताए। इस समय वो एमआरएफ पेस फाउंडेशन के डायरेक्टर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रहा। जिसमे उन्होंने 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए। 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी उन्होंने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। वहीं फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अहम विकेट चटकाकर अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई। वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्ग्रा और भी खतरनाक हो जाते थे। वर्ल्ड कप के इतिहास में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के लगातार 3 बार वर्ल्ड कप जीतने में मैक्ग्रा की गेंदबाजी का काफी योगदान रहा। वहीं वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्ग्रा के नाम बेस्ट बॉलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। 2003 के वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 15 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। वर्ल्ड कप में उनका औसत महज 18.20 का है जो कि वर्ल्ड कप में सबसे अच्छा है। 2007 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में वो मैन ऑफ द् टूर्नामेंट रहे। ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप था। लेखक- कुशाग्र अग्रवाल अनुवादक- सावन गुप्ता