5 क्रिकेटर जिन्होंने साल 2017 में की शादी

4df13-1514691585-800

विवाह ऐसा बंधन है जो किसी रिश्ते को विशेष और आधिकारिक बनाता है। एक ऐसा अवसर जब दो लोग अच्छे और बुरे हर समय में एक दूसरे के साथ खड़े होने की कसमें खाते हैं। 2017 में कई क्रिकेटर शादी के पवित्र बंधन में बंधे। आईये ऐसे 5 ऐसे खिलाड़ियों पर नज़र डालें, जिन्होंने 2017 में विवाह बंधन में बंधने का निर्णय लिया:

Ad

# 5 जॉर्ज बेली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली क्विंसलैंड के सनशाइन कोस्ट में लंबे समय तक प्रेमिका रही केटी अप्टन के साथ विवाह बंधन में बंध गये, इस समारोह में तस्मानिया के जेवियर डोहार्टी, जैक्सन बर्ड और टीम पेन सहित कई क्रिकेटरों ने भाग लिया। बेली को हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी से हटा दिया गया था, लेकिन इस बात को उन्होंने अपने दिमाग से बहुत दूर रख ,अपने प्रियजनों के साथ अपने बड़े दिन का आनंद लिया था। उनकी शादी को "सबसे बड़ी क्यूबल्स, बोंगो और कपड़ों की खूंटी के तहत एक शानदार सर्कस के रूप में वर्णित किया गया था, एक ऐसी पार्टी जो देर रात तक चलती रही थी"।

# 4 पीटर नेविल

74c30-1514692173-800

पीटर नेविल ने अपनी दोस्त सैमी नेल्सन से अप्रैल की शुरुआत में शादी कर ली। ये जोड़ी सैन फ्रांसिस्को शहर में सी प्लेन की उड़ान सहित हनीमून पर गये। मैदान पर अपने शांत और सौम्य प्रकृति वाले नेविल को उच्च ध्वनि वाले वाद्य यंत्रों वाला संगीत पसंद है और उनका पसंदीदा बैंड मेटलिका उनकी शादी की पार्टी का आकर्षण था। विकेटकीपर नेविल पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में अपना स्थान खो चुके थे और उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी से भी हटा दिया गया था, लेकिन वह बायरन बे द्वारा ली गयी शादी की तस्वीरों में मधुर मुस्कान के साथ मुस्कुराते हुए नज़र आये थे।

# 3 बेन स्टोक्स

8073b-1514692577-800

26 वर्षीय इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपनी प्रेमिका क्लेयर रैटक्लिफ के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर टेस्ट कप्तान जो रुट, पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक और भी कई साथी और पूर्व खिलाड़ी शामिल हुए थे। स्टोक्स और रैटक्लिफ काफी समय से साथ थे और इस कपल के दो बच्चे भी हैं। दोनों की शादी समरसेट के सेंट मेरी द वर्जिन चर्च में हुई। शादी उस घटना के कुछ सप्ताह बाद ही हुई जब इंग्लैंड के सबसे अधिक कमाने वाले क्रिकेटरों में से एक स्टॉक्स को ब्रिस्टल में एक नाइट क्लब के बाहर शारीरिक नुकसान पहुँचाने के संदेह से गिरफ्तार किया गया था।

# 2 ज़हीर ख़ान

245ac-1514693134-800

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान "चक दे इंडिया" गर्ल सागरिका घाटगे के साथ 23 नवंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने कोर्ट में विवाह को चुना, जिसके बाद बॉलीवुड सितारों और जहीर के टीम इंडिया के सहयोगियों के लिए 27 नवंबर को एक शानदार रिसेप्शन मुंबई में रखा गया, जहाँ इस नवविवाहित जोड़े ने एक साथ "लिव, लाफ एंड लव " लिखा केक काटा। जहीर ने एक चेक नीले रंग का ब्लेज़र पहना, जबकि सागरीका फल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया द्वारा सजाये पहनावे में सुंदर लग रहीं थीं। नवविवाहित जोड़े ने अपने हनीमून के लिए मालदीव को चुना।

# 1 विराट कोहली

dd454-1514693517-800

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस साल 11 दिसंबर को दुनिया के दूसरे सबसे महंगे रिसॉर्ट इटली के टस्कानी में शादी के बंधन में बंधे। यह एक परी कथा जेसी शादी थी, डिजाइनरों द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट कपड़ों और शादी, मेहंदी, हल्दी और अंगूठी समारोह के लिए उनके आकर्षक थीम के साथ थी। "विरुष्का" के विवाह के बाद उनके रिश्तेदारों, क्रिकेट साथियों और बॉलीवुड बिरादरी के लिए दो भव्य रिसेप्शन आयोजित किये गये थे। एक रिसेप्शन 24 दिसंबर को नई दिल्ली और दूसरा 27 दिसम्बर को मुंबई में आयोजित हुआ। लेखक: अरिजीत चटर्जी अनुवादक: राहुल पाण्डे

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications