5 क्रिकेटर्स जिनके नाम शहरों के नाम से मिलते हैं

क्रिकेट इतिहास में काफी सारे खिलाड़ी है, जिनके अजीबोगरीब नाम है। कुछ के नाम किसी प्रोफेशन के साथ मिलते हैं, जबकि कुछ के नाम खाने वाली चीजों से मिलते हैं। क्रिकेट में काफी सारे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम शहरों के नाम से मिलता है। जबकि इन खिलाड़ियों का उस शहर से कोई ताल्लुक नहीं है। ऐसी ही 5 बल्लेबाजों पर एक नजर: # हैमिल्टन मासाकाड्जा (जिम्बाब्वे) city 1 हैमिल्टन मासाकाड्जा जिम्बाब्वे के खिलाडी़ हैं, जिन्होंने 29 टेस्ट और 168 वनडे मैच खेले हैं। हैमिल्टन उनके मेन बल्लेबाज रहे हैं। उनका नाम न्यूजीलैंड के हैमिल्टन शहर के नाम पर है। इस नाम से कनाडा में भी एक शहर और है। हैमिल्टन के भाई वैलिंगटन का नाम भी न्यूजीलैंड के शहर के नाम पर है। शिनगिराई तीनों भाइयों में एक अकेले थे, जिनका नाम शहर के नाम पर नहीं था। # भुवनेश्वर कुमार (भारत) city 2 भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए सभी तरह की क्रिकेट खेली है, उन्हें हाल ही में टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। कुमार आईपीएल में भी कामयाब रहे हैं, इसी साल उन्होंने हैदराबाद के साथ टूर्नामेंट जीता है। भुवनेश्वर कुमार का नाम भारत के शहर भुवनेश्वर के नाम पर है। भुवनेश्वर ओडिशा की राजझानी है जो कि काफी इतिहास महत्व रखती है। कुमार मेरठ में पैदा हुए थे और उनका भुवनेश्वर शहर से कोई ताल्लुक नहीं है। # सिडनी बार्न्स (इंग्लैंड) city 3 सिडनी बार्न्स अपने जमाने के खतरनाक बॉलर थे। उन्होंने अपने करियर में 27 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने करीब 16 की औसत से 189 विकेट लिए, जिसमें 24 फाइव विकेट हॉल शामिल है। काफी सारे खिलाड़ियों का नाम ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी के नाम पर है, लेकिन बार्न्स के रिकॉर्ड शानदार हैं। सिडनी न्यू साउथ वेल्स राज्य की राजधानी है। # चार्ल्स कॉवेंट्री (जिम्बाब्वे) city 4 चार्ल्स कॉवेंट्री ने जिम्बाब्वे के लिए 2 टेस्ट और 37 वनडे मैच खेले हैं। उन्हें 194* के स्कोर के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ये एक समय वनडे क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर था। सचिन ने डबल सैंचुरी बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। जिम्बाब्वे के इस बल्लेबाज़ का नाम इंग्लैंड की जगह कॉवेंट्री से मिलता है। ये इंग्लैंड का 9वां सबसे बड़ा शहर है। # जॉल पेरिस (ऑस्ट्रेलिया) city 5 जॉल पेरिस ने वनडे डैब्यू इसी साल जनवरी में भारत के खिलाफ किया। उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है, लेकिन कुछ मैचों में अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम में जगह दी गई। जॉल का नाम दुनिया के सबसे मशहूर शहरों में से एक पेरिस से मिलता है। पेरिस फ्रांस की राजधानी है। पेरिस को दुनिया की फैशन राजधानी कहा जाता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications