5 क्रिकेटर जिन्होंने संन्यास के बाद अजीब काम को अपनाया

arshad-1468598885-800

ऐसे बहुत से क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने संन्यास के बाद अन्य प्रोफेशन को चुना। उदाहरण के लिए इंग्लैंड के आलराउंडर एंड्रू फ़्लिंटॉफ़ ने संन्यास के बाद बॉक्सिंग में करियर बनाया था। ये एक ऐसा उदहारण है कि क्रिकेटर ने अन्य खेल में करियर बनाया। लेकिन ऐसे भी कई क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने क्रिकेट को छोड़ने के बाद अन्य स्पोर्ट्स में नहीं गये हैं। जैसे जोगिन्दर शर्मा जिन्होंने पहले टी-20 वर्ल्डकप 2007 के फाइनल का आखिरी ओवर फेंका था। जिन्होंने संन्यास के बाद हरियाणा में पुलिस ऑफिसर बनें हैं। वहीं श्रीलंकन आलराउंडर सनथ जयसूर्या इस एशियन आइलैंड के मतारा जिले से सांसद हैं। आइये ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिन्होंने संन्यास के बाद अजीबोगरीब प्रोफेशन चुना: #1 अरशद खान(कैब ड्राईवर) अरशद खान का करियर उतार चड़ाव से भरा रहा है। पाकिस्तान के इस ऑफ़ स्पिनर ने 9 टेस्ट में 32 विकेट लिए थे। अरशद खान पहली बार 1997-98 में वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम में चुने गये थे। उसके बाद वह ढाका में हुए एशियन टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, जहाँ पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया था। साल 2001 तक वह पाकिस्तानी टीम के नियमित सदस्य थे, लेकिन उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और वह घरेलू क्रिकेट खेलने लगे। साल 2005 में अरशद खान को दोबारा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया, जहाँ उन्होंने काफी इकनोमिक गेंदबाज़ी लेकिन फिर भी वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। अरशद खान सन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गये और वहां अब वह कैब के ड्राईवर हैं। #2 डेविड शेफर्ड(चर्च बिशप) sheppard-1468599355-800 डेविड शेफर्ड ने ससेक्स के लिए क्रिकेट खेला है। साथ ही इंग्लैंड के लिए शेफर्ड ने 22 टेस्ट खेलते हुए 3 शतक बनाये थे। उनका प्रथम श्रेणी करियर बहुत ही अच्छा था, जहाँ उन्होंने 230 मैचों में 45 शतक बनाये थे। वह युद्ध के बाद महान बल्लेबाज़ थे। करियर खत्म होने के बाद डेविड इंग्लैंड के चर्च में बिशप बन गये थे। साल 2005 में कैंसर की लम्बी बीमारी के बाद उनकी मौत हो गयी। #3 क्रिस ओल्ड(मछली और चिप शॉप के मालिक) chris-old-1468599502-800 1972 और 80 के बीच में क्रिस ओल्ड इंग्लैंड के नियमित गेंदबाज़ थे। दिसम्बर 1972 में कोलकाता में भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए क्रिस ने दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर को आउट किया था। क्रिस ने इस मैच में 6 विकेट और 50 के करीब रन बनाये थे। लेकिन इंग्लैंड ये मैच 28 रन से हार गया था। संन्यास के बाद क्रिस ने अपनी पत्नी लेटिटा के साथ मिलकर कॉर्नवाल के परा सेंड्स में मछली और चिप का रेस्टोरेंट खोल लिया था। क्रिस ने 1981 के एशेज में इयान बॉथम के साथ मिलकर 67 रन की साझेदारी 9वें विकेट के लिए की थी। जो उनका बहुत ही अहम प्रदर्शन था। इसके बाद उन्होंने एलन बॉर्डर को जीरो पर आउट भी किया था। #4 क्रिस लेविस (स्मगलर) chris-lewis-1468599693-800 क्रिस लेविस एक बेहतरीन आलराउंडर थे, जिन्हें एक समय इयान बॉथम माना जाता था। लेकिन उनका करियर उतना नहीं रहा। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 32 टेस्ट में 93 विकेट लिए थे। जिसमें 3 बार 5 विकेट भी उनके खाते में आये थे।1993 में भारत के खिलाफ उन्होंने अपना एकमात्र शतक बनाया था। एक बेहतरीन आलराउंडर होने के बावजूद वह अपने करियर को सही से आगे नहीं बढ़ा पाए। लेविस ने साल 1996 में 26 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। अचानक उन्हें साल 2009 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इस पूर्व क्रिकेटर को तरल कोकीन जिसकी कीमत 140,000 पौंड थी, जिसके स्मगलिंग के मामले में 13 साल की कैद हो गयी। वह क्रिकेट के बैग में जूस के नाम पर कोकीन बेचने का काम करते थे। #5 कर्टली एम्ब्रोस(बैस गिटारिस्ट) Curtly Ambrose Band कर्टली एम्ब्रोस 1990 के दशक के तूफानी गेंदबाज़ थे। जिनसे बल्लेबाज़ खौफ खाते थे। उनके समय में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी लाइनअप बहुत ही खतरनाक हुआ करती थी। एम्ब्रोस ने वाल्स के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को कई यादगार जीत दिलाई थी। कर्टली एम्ब्रोस ने 98 टेस्ट मैचों में 405 विकेट लिए थे, जहाँ उनका औसत 20 के करीब था। इसके अलावा 176 वनडे में उन्होंने 225 विकेट लिए थे। साल 2000 में संन्यास लेने के बाद उन्होंने अंटीगुआ के बैंड “ड्रेड एंड द बल्डहेड ” को ज्वाइन कर लिया। जहाँ वह गिटार बजाते हैं। साल 1994 इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक बार 24 रन देकर 6 विकेट लिए थे इस मैच में इंग्लैंड की पूरी टीम 46 रन पर आलआउट हो गयी थी। लेकिन उन्होंने अपने करियर की सबसे लाजवाब गेंदबाज़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। जहाँ उन्होंने 32 गेंदे फेंकी और 1 रन देकर 7 विकेट लिए थे। जिसके बारे में आज भी लोग बात करते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications