#5 नारी कॉन्ट्रैक्टर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर के लिए भी चोट ही संन्यास की वजह बनी। 1960 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ खेलते हुए नारी कॉन्ट्रैक्टर को तेज़ गेंदबाज़ चार्ली ग्रिफिथ की गेंद सिर में जा लगी। जिसके बाद कॉन्ट्रैक्टर को अस्पताल ले जाया गया। 6 दिनों तक नारी कॉन्ट्रैक्टर को होश नहीं आया था, उन्हें वेस्टइंडीज़ के महान क्रिकेटर फ़्रैंक वॉरेल ने ख़ून दिया था। नारी कॉन्ट्रैक्टर को 6 दिनों बाद होश तो आया और ठीक भी हुए, लेकिन दोबारा कभी भारत के लिए खेल नहीं पाए।
Edited by Staff Editor