5 ऐसे क्रिकेटर जो अपने पिता से ज्यादा सफल क्रिकेटर बने

योगराज सिंह और युवराज सिंह
Ad
Ad

युवराज सिंह भारत के महानतम आलराउंडर में गिने जाते हैं। साल 2000 में आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी में युवराज ने अपने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की पारी खेली थी। उसके बाद वह भारतीय टीम के नियमित सदस्य बन गये थे। युवराज सिंह ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। जिसमें कैफ के साथ नेटवेस्ट ट्राफी 2002 में आज भी लोगों के जहन में बसी है। इसके अलावा टी-20 विश्वकप 2007 में युवराज ने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। इसके अलावा साल 2011 के विश्वकप में युवराज ने शानदार खेल दिखाया था। जिसकी वजह से वह प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने थे। 293 वनडे मैचों में युवराज ने 8329 रन बनाये हैं। जिसमें उनका औसत 37 के करीब है। इसके अलावा युवराज 40 टेस्ट भी खेल चुके हैं। युवराज के पिता योगराज सिंह पंजाब के तेज गेंदबाज़ थे। 1980/81 के न्यूज़ीलैंड दौरे पर उन्हें टीम में शामिल किया गया था। जहाँ उन्हें एक टेस्ट खेलने को मिला था और उन्हें एक विकेट मिला था। ये टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट रहा। इसके अलावा 5 वनडे मैचों में उनके नाम 4 विकेट दर्ज है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications