2. मार्क बाउचर
![मार्क बाउचर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/7f02f-15913305980552-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/7f02f-15913305980552-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/7f02f-15913305980552-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/7f02f-15913305980552-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/7f02f-15913305980552-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/7f02f-15913305980552-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/7f02f-15913305980552-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/7f02f-15913305980552-800.jpg 1920w)
मार्क बाउचर को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान विकेटकीपरों में गिना जाता है। वो दक्षिण अफ्रीका की उस आइकॉनिक टीम का हिस्सा थे, जिसके कप्तान ग्रीम स्मिथ थे। उनके नाम अभी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड है।
हालांकि इतने शानदार क्रिकेटर के करियर का अंत काफी दुखद तरीके से हुआ। 2012 में इंग्लैंड के दौरे पर मार्क बाउचर अपना 150वां टेस्ट मैच खेल सकते थे और अंतर्राष्ट्रीय करियर में अपने 1 हजार शिकार भी पूरे कर सकते थे। हालांकि उससे पहले समरसेट के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में इमरान ताहिर की एक गुगली स्टंप पर जाकर लगी और फिर स्टंप की गिल्ली उड़कर बाउचर की बाई आंख में जाकर लग गई और वो चोटिल हो गए। उनके आंख की चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें उसके बाद संन्यास लेना पड़ा और 467 मैच में वो सिर्फ 998 शिकार पर रह गए