स्वान ने 30 साल की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने 60 टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए खेले थे। जिसमें 29 के औसत से 255 विकेट लिए थे। जिसमें 17 बार 5 विकेट और 3 बार एक ही मैच में 10 विकेट अपने नाम किये थे। इसके अलावा 22 के औसत से स्वान ने 1370 रन बनाये थे। स्वान को विश्वक्रिकेट में परम्परागत स्पिन गेंदबाज़ी की वापसी कराने के लिए क्रेडिट जाता है। इसके अलावा उनका एक्शन बिलकुल साफ़ सुथरा था। स्वान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को एशेज साल 2010/11 में यादगार 3-1 की जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया था। इसके अलावा 2012 में भारत के खिलाफ भी स्वान ने इंग्लैंड को 1-2 से जीत दिलाया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्वान ने 15 और भारत के खिलाफ 20 विकेट लिए थे। स्वान ने सबको हैरान करते हुए 34 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह 100 टेस्ट खेल सकते थे। लेकिन उन्होंने एशेज के बीच में ही संन्यास की घोषणा कर दी।