एमएस धोनी 'द अनटोल्ड स्टोरी' ट्रेलर के 5 दृश्य जिन्होंने सबका मन मोह लिया

2016 वर्ष खेल के लिहाज से बहुत ही रोमांचक बीतने वाला है। तीन महान भारतीय कप्तानों की बायोपिक इस वर्ष रिलीज़ होना है-मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर। अजहरुद्दीन की फिल्म मई में रिलीज़ हो चुकी है जबकि अन्य दो फ़िल्में इस वर्ष के अंत तक रिलीज़ होंगी। धोनी की बायोपिक एमएस धोनी 'द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसके सबसे लोकप्रिय भी माना जा रहा है क्योंकि यह बहुत ही अलग खिलाड़ी की यात्रा को दिखा रही है। इसका प्रमुख कारण यह है कि धोनी ने उस शहर से इतना बड़ा सफर तय किया है, जहां चयन समिति बमुश्किल ही ध्यान देती है। एमएस धोनी का ट्रेलर 10 अगस्त को आधिकारिक रूप से लांच हुआ। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि पिछले तीन दिनों में इसके वीडियो को 70 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। भारत को कई खिताब दिलाने वाले कप्तान धोनी की बायोपिक का ट्रेलर बहुत ही शानदार बनाया गया है, जिसने सिर्फ तीन मिनट 18 सेकंड में रोंगटे खड़े करने वाले दृश्य दिखाए। चलिए हिट ट्रेलर के 5 दृश्यों पर गौर करते हैं जो दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुका है : #1 टीटी कलेक्टर के रूप में धोनी msd-1471097387-800 माही की खड़गपुर रेलवे स्टेशन से लेकर भारतीय टीम के कप्तान बनने की यात्रा एक खुली किताब की तरह है। और जब अभिनेता उसकी झलक धोनी के समान करने में कामयाब हो तो दिल को यह दृश्य छू जाना स्वाभाविक है। 'हम एक क्रिकेटर है, लेकिन टीटी का काम कर रहे हैं यहा खड़गपुर स्टेशन पे' ट्रेलर में इस्तमाल किया यह डायलोग हमें उस समय की याद दिलाता है जब हम अपनी मंजिल को पाने के लिए संघर्षरत रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय ने इसे काफी भावनात्मक रूप दिया है। इससे जरुर धोनी के प्रति लोगों का प्यार दोगुना हो जाएगा। #2 रेलवे प्लेटफ़ॉर्म और 22 यार्ड की पिच के बीच उनका चयन msd2 धोनी को रेलवे में अच्छी खासी नौकरी मिल चुकी थी। उनका भविष्य सुरक्षित हो चुका था। लेकिन जैसे कि धोनी को चुनौतियां पसंद है उन्होंने परिवार से अपर्याप्त समर्थन और कोचिंग सुविधाओं के अभाव के बावजूद क्रिकेटर बनने की ठान रखी थी। ट्रेलर में बताया गया है कि धोनी को पिता क्रिकेटर बनने के रोकते हैं और पढ़कर अच्छी नौकरी करने की हिदायत देते हैं। छोटे से शहर में जहां चयनकर्ता समिति ज्यादा ध्यान नहीं देती, बहुत ही कम लोग धोनी की प्रेरक कहानी से मेल कर पाएंगे। यह डायलोग बचपन की यादों को ताजा कर देते हैं जो फिल्म में भी इस्तमाल किए गए हैं- खेल-कूद अपनी जगह है, लेकिन पढ़ोगे, लिखोगे तभी तो किसी लायक बनोगे। #3 विवादों का मसाला msd3 ट्रेलर को शानदार बनाने में विवाद वाला भाग बहुत ही अहम है। धोनी के ट्रेलर में इस मसाले की झलक मिली। सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर काफी चर्चाएं भी हो चुकी हैं। ट्रेलर के अंत में एमएसडी को चयनकर्ताओं से वीडियो कॉल पर बात करते हुए दिखाया गया है, जिसमें वह तीन खिलाड़ियों को वन-डे टीम से बाहर करने का कारण बता रहे हैं। इसे सुन चयनकर्ता विचार करते हैं कि धोनी उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना चाह रहे जिन्होंने उन्हें भारतीय टीम में बढ़ाया। धोनी ने अपने शांतिपूर्वक अंदाज में जवाब दिया, 'हम सभी सेवक हैं और अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।' कौन है ये तीन खिलाड़ी? हम यह तो उम्मीद नहीं कर रहे कि फिल्म में इनके नाम उजागर किए जाएंगे, लेकिन कुछ अनुमान जरुर लगाए जा सकते हैं। #4 रोमांस की महक msd4 बॉलीवुड में बहुत ही कम ऐसे स्क्रिप्ट राइटर्स होंगे जो बिना रोमांटिक दृश्यों के कोई कहानी लिखे। चाहे मूवी का जेनरे कुछ भी हो, एक हिंदी फिल्म बिना रोमांटिक दृश्य के थोड़ी अधूरी ही लगती है। ट्रेलर में भी कुछ रोमांटिक दृश्य दिखाए गए हैं जिसमें रहस्य बरकरार रखा गया है। केआर अडवाणी ने साक्षी धोनी का किरदार निभाया है। क्या हमें धोनी की लव लाइफ और मीडिया की सुर्खियों से दूर हुई शादी के बारे में कुछ जानने को मिलेगा? या फिर साक्षी से शादी से पहले धोनी की पुरानी रिलेशनशिप के बारे में कोई राज उजागर होगा? अब यह बात सिर्फ मूवी देखने पर ही पता चलेगी। #5 वानखेड़े पर विजयी छक्का msd5 यह ट्रेलर का मास्टरस्ट्रोक रहा। इस छक्के ने 28 वर्ष का सूखा समाप्त किया था, यह छक्का धोनी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में परिभाषित करता है, यह वह विजयी छक्का है जिसे भारत कभी नहीं भूल सकता। यह फिल्म का संभवतः सर्वश्रेष्ठ क्लाइमेक्स दृश्य बन सकता है। यह फिल्म भारतीय खेल की उपलब्धियों के कई उत्साही रातों को पुनर्जीवित करने वाली है। ट्रेलर में यह पल वाही था जब शास्त्री ने कहा, 'धोनी ने स्टाइल के साथ मैच समाप्त किया, दर्शक दीर्घा में शानदार छक्का और भारत ने 28 वर्ष बाद विश्व कप जीता।' यह शब्द आज भी भारतीय प्रशंसकों के रोंगटे खड़े कर देता है। सुशांत ने बहुत अच्छे से इस शॉट की नकल की और उन्होंने एमएसडी के हर एक को बहुत मेहनत से सीखा। धोनी की सफलता की यात्रा जितनी प्रेरनादायी है, सुशांत ने बेहतरीन एक्टिंग करके उसमें चार चांद जरुर लगा दिए हैं। माही के अंग्रेजी उच्चारण से लेकर उनके मजाकिया हाव-भाव को नीरज पांडे और उनकी टीम ने बहुत अच्छे से फिल्म में उपयोग करने की कोशिश की। 30 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications