एमएस धोनी 'द अनटोल्ड स्टोरी' ट्रेलर के 5 दृश्य जिन्होंने सबका मन मोह लिया

#5 वानखेड़े पर विजयी छक्का
Ad
msd5

यह ट्रेलर का मास्टरस्ट्रोक रहा। इस छक्के ने 28 वर्ष का सूखा समाप्त किया था, यह छक्का धोनी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में परिभाषित करता है, यह वह विजयी छक्का है जिसे भारत कभी नहीं भूल सकता। यह फिल्म का संभवतः सर्वश्रेष्ठ क्लाइमेक्स दृश्य बन सकता है। यह फिल्म भारतीय खेल की उपलब्धियों के कई उत्साही रातों को पुनर्जीवित करने वाली है। ट्रेलर में यह पल वाही था जब शास्त्री ने कहा, 'धोनी ने स्टाइल के साथ मैच समाप्त किया, दर्शक दीर्घा में शानदार छक्का और भारत ने 28 वर्ष बाद विश्व कप जीता।' यह शब्द आज भी भारतीय प्रशंसकों के रोंगटे खड़े कर देता है। सुशांत ने बहुत अच्छे से इस शॉट की नकल की और उन्होंने एमएसडी के हर एक को बहुत मेहनत से सीखा। धोनी की सफलता की यात्रा जितनी प्रेरनादायी है, सुशांत ने बेहतरीन एक्टिंग करके उसमें चार चांद जरुर लगा दिए हैं। माही के अंग्रेजी उच्चारण से लेकर उनके मजाकिया हाव-भाव को नीरज पांडे और उनकी टीम ने बहुत अच्छे से फिल्म में उपयोग करने की कोशिश की। 30 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications