दुनिया के 5 लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम

ईडन गार्डन, कोलकाता, भारत
Ad
Ad

भारत में ईडन गार्डन की तुलना क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स से होती है। इस स्टेडियम में तकरीबन 66 हजार लोग एक साथ बैठकर क्रिकेट का आनन्द ले सकते हैं। इसके अलावा इस मैदान से क्रिकेट के लिए आवाज भी उठ चुकी है। लॉर्ड्स के बाद इस मैदान पर विश्वकप के फाइनल में एक लाख के करीब दर्शक थे। ईडन गार्डन भारत का सबसे बड़ा मैदान है। 1934 में भारत व इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच हुआ था। स्पिनरों को मददगार यहां कि विकेट बल्लेबाजों के लिए भी मुफीद रही है। ये मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई यादगार पलों का गवाह भी रहा है। जिसमें साल 2001 में जब भारत ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उस मैच में वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा हरभजन सिंह ने इसी मैदान पर हैट्रिक ली थी। जबकि श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट का उच्च स्कोर बनाते हुए 264 रन की पारी भी इसी मैदान पर खेली थी। इस मैदान पर अबतक 40 टेस्ट मैच हो चुके हैं जो किसी भी भारतीय मैदान पर सबसे ज्यादा है। वीवीएस लक्ष्मण ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 1217 रन बनाये हैं। जबकि सचिन ने वनडे में सबसे ज्यादा 496 रन बनाये हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 46 विकेट लिए हैं। जबकि अनिल कुंबले ने वनडे में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications