5 युवा भारतीय खिलाड़ी जो भविष्य में नाम कमा सकते हैं

भारत में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। क्रिकेट जगत में भी ऐसा ही है। हर कोई विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा खेलते हुए देखना चाहता है, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है। एक न एक दिन तो सब खेल को अलविदा कहेंगे ही। इसी वजह से पुराने खिलाड़ियों के जाने के बाद टीम में नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं उन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जो आज भारतीय क्रिकेट का भविष्य जरूर हो सकते हैं:

Ad

#1 पृथ्वी शॉ

अंडर 19 विश्व कप 2018 से सुर्खियों में आए पृथ्वी शॉ एक शानदार खिलाड़ी हैं। अंडर 19 विश्व कप 2018 जीतने वाली टीम के शॉ कप्तान थे। आईपीएल में भी उन्होंने अपने शानदार खेल का परिचय दिया। इसके अलावा घरेलू स्तर पर भी पृथ्वी शॉ ने कई अहम पारियां खेली है। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पिछले काफी समय से टेस्ट में अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे हैं। इसके बाद टेस्ट टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल करने की मांग भी उठ चुकी है। ऐसे में भविष्य में पृथ्वी शॉ को एक बड़े के नाम के तौर पर खेलते हुए देखने की संभावना बनी हुई है।

#2 मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल 27 साल के हैं और घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। मयंक अग्रवाल एक विस्फोटक ओपनर के तौर पर देखे जाते हैं। वहीं साल 2017-18 का रणजी सीजन भी मयंक अग्रवाल के लिए बेहतरीन रहा था। उन्होंने इस सीजन में 1000 से भी ज्यादा रन बनाए। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2018 की नीलमी में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने साथ शामिल किया। इसके अलावा इंडिया ए के लिए खेलते हुए भी मयंक अग्रवाल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

#3 मोहम्मद सिराज

गेंदबाजी में भी भारत के पास काफी विकल्प सामने आ रहे हैं। इन विकल्पों में मोहम्मद सिराज एक नया नाम है। मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबजी देखने लायक होती है। वहीं मोहम्मद सिराज को साल 2017 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ शामिल किया था। जहां उन्होंने 6 मैचों में खेलते हुए 10 विकेट हासिल किए थे। साल 2018 के सीजन में आरसीबी के जरिए उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया गया। अपनी तेज गेंदबाजी के चलते आने वाले समय में मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हो सकते हैं।

#4 दीपक चाहर

दीपक चाहर तेज गेंदबाजी करते वक्त 135-140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालने में सक्षम हैं। नियमित तौर पर इस गति पर गेंद डालने से विपक्षी टीम को काफी परेशान किया जा सकता है। गेंदबाजी के अलावा दीपक बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं उन्होंने आईपीएल 2018 में गेंद को दोनों ओर से मूव कराकर काफी सुर्खियां बटोरी थी।

#5 हनुमा विहारी

विहारी पिछले काफी समय से घरेलू स्तर पर शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। विहारी फिलहाल 24 साल के हैं लेकिन काफी लंबे वक्त से घरेलू क्रिकेट मे सक्रिय हैं। विहारी भारत ए में नियमित खिलाड़ी हैं और हाल फिलहाल में टीम के लिए काफी रन भी स्कोर कर रहे हैं। विहारी को आंध्र की कप्तानी करने का मौका भी मिल चुका है। भविष्य में विहारी को भी टीम इंडिया में खेलते हुए देखे जा सकता है। लेखक: जीवितेश सिन्हा अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications