मैक्सवेल का ये शॉट आम स्वीप शॉट से काफी अलग दिखता है। इस शॉट को खेलने के लिए मैक्सवेल अपना घुटना टिकाते हैं और झुककर लेग साइड की ओर खेल देते हैं। आम तौर पर सीव्प करने के लिए बल्लेबाज़ पूरी तरह ज़मीन पर अपना घुटना टिकाते हैं पर मैक्सवेल का अंदाज़ उन खिलाड़ियों से थोड़ा अलग होता है। जबकि तेज़ गेंदबाज़ के विरुद्ध वो सिर्फ गेंद की गति का इस्तेमाल कर गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक कर देते हैं। मैक्सवेल के इस शॉट पर ज्यादा टार उन्हें कामयाबी मिलती है और गेंद सीमा रेखा के बाहर होती है।
Edited by Staff Editor