Ad

Ad
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पटौदी ट्राफी का दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था। भारतीय टीम ने पहली पारी में 295 रन बनाये। इस पारी में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी। लेकिन रहाणे के शतक से भारतीय टीम 145/7 से 295 रन तक पहुँचने में कामयाब रही। इंग्लैंड ने जवाब में 319 रन बनाये और 24 रन की बढ़त हासिल की। गैरी बैलेंस ने शतकीय पारी खेली थी। भारत ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाज़ी की, टीम ने 342 रन बनाये। भारत का स्कोर एक समय 237 पर 7 था। लेकिन उसके बाद 334 रन पर 8 हो गया था। जडेजा और भुवनेश्वर कुमार ने 99 रन की साझेदारी की थी। इंग्लैंड की टीम को 319 रन का लक्ष्य मिला लेकिन वह 223 रन ऑलआउट हो गयी। इशांत शर्मा ने 74 रन देकर 7 विकेट लिए थे।
Edited by Staff Editor