IPL: 5 महान खिलाड़ी जिनका करियर आख़िरी पड़ाव पर है

#3 क्रिस गेल

क्रिस गेल को क्रिकेट की दुनिया में ‘यूनिवर्स बॉस’ कहा जाता है, क्योंकि उनकी बल्लेबाज़ी बेहद विस्फोटक होती है। वो गेंदबाज़ों के लिए किसी काल से कम नहीं हैं। वो अकसर विपक्षी टीम के कप्तनों का मनोबल तोड़कर रख देते हैं। गेल मैदान के हर तरफ़ चौके-छक्के लगाते हैं, क्योंकि उनके लिए कोई भी मैदान इतना बड़ा नहीं होता। वो टी-20 क्रिकेट करियर में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं, उनके नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। गेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं। क्रिस गेल के नाम टी-20 क्रिकेट के ज़्यातर रिकॉर्ड्स हैं। वो पूरी दुनिया में कई टीम से खेल चुके हैं। गेल ने कई मौक़े पर ख़ुद के दम पर मैच जिताए हैं। साल 2012 के आईपीएल सीज़न में क्रिस गेल ने 160 के स्ट्राइक रेट ले 733 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप हासिल किया था। साल 2013 में उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया टीम के ख़िलाफ़ 175 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी ने हर क्रिकेट फ़ैस को हैरत में डाल दिया था। हांलाकि साल 2017 के सीज़न में क्रिस गेल ने 9 मैचों में महज़ 200 रन ही बनाए थे। यही वजह रही कि आरसीबी टीम ने उन्हें इस साल रिटेन न करने का फ़ैसला किया। आने वाले सीज़न के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें ख़रीदा, वो तब जब उनका नाम तीसरी बार नीलामी के लिए रखा गया। उनकी उम्र उनके प्रदर्शन पर हावी हो रही है, ऐसे में ये कहना ग़लत नहीं होगा कि वो अपने करियर के आख़िरी पड़ाव पर हैं।