#1 ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
इस सूची में ग्लेन मैक्सवेल ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो कभी अपनी टीम में अपना स्थान पक्का नहीं कर पाए। उनके पास बाकि खिलाड़ियों से ज्यादा क्षमता है लेकिन वह उसे प्रदर्शन में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी की वजह से उन्हें बार बार टीम से अंदर बाहर होना पड़ता है। अपने वनडे करियर में उन्होंने 32.55 की औसत से 2181 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.30 रहा है। कई बल्लेबाजों का टी20 में भी स्ट्राइक रेट सबसे कम है और मैक्सवेल के खेलने के तरीके का अंदाजा लगाया जा सकता है। जब मैक्सवेल पूरी लय में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता है। वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस कर सकते हैं। मैक्सवेल अगर अपने प्रदर्शन में निरंतरता ले आते हैं तो उनसे खतरनाक बल्लेबाज कोई नहीं हो सकता। लेखक- निक क्वांट अनुवादक- ऋषिकेश सिंह