टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

#4 एविन लुइस- 125*

Ad
Enter caption

एविन लुइस को वेस्टइंडीज़ टीम का बैटिंग पावरहाउस कहा जाता है। वो बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने साल 2016 की आईसीसी वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आग़ाज़ किया था।

Ad

इस कैरिबियाई ओपनर ने भारत के ख़िलाफ़ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था, ये लुइस का दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। उनका सर्वाधिक निजी स्कोर 125 है जो उन्होंने भारत के ही ख़िलाफ़ 62 गेंदों में बनाया था। उनकी ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी की वजह से उन्हें ‘जूनियर क्रिस गेल’ कहा जाता है।


#3 ग्लेन मैक्सवेल - 145*

मैक्सवेल
मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम के आक्रामक बल्लेबाज़ हैं जो अपने ग़ैर परंपरागत खेल के लिए जाने जाते हैं। मैक्सवेल ने अपने हुनर से सीमित ओवर के खेल में क्रांति ला दी है। उन्होंने साल 2012 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

मैक्सवेल को मैदान में बल्लेबाज़ी करतो हुए देखना बेहद रोमांचक होता है। उनके शानदार छक्कों की वजह से उन्हें ‘बिग शो’ भी बुलाया जाता है। मैक्सवेल ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 65 गेंदों में 145 रन बनाया था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 223.08 था। आईपीएल में वो कई टीम का हिस्सा रह चुके हैं, फिलहाल वो दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े हुए हैं।

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications