भारतीय बल्लेबाजी के इतिहास में सबसे पहला सुनहरा अध्याय 1956 में लिखा गया जब पंकज रॉय और वीनू मांकड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 417 रन कि विशाल साझेदारी स्थापित की। इस ओपनिंग साझेदारी के रिकॉर्ड को 52 वर्ष बाद साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और नेल मेकन्जी ने 2008 में तोड़ा। टॉस जीतने के बाद भारत ने रॉय और मांकड को इतिहास रचने के भरपूर मौके दिए। इस जोड़ी ने भारतीय प्रशंसकों को निराश नहीं किया और कीवी गेंदबाजों को लगातार परेशान करते हुए ऐतिहासिक साझेदारी बनाई। पंकज रॉय ने 173 रन बनाए 417 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। मांकड ने 231 रन बनाए जिसके बाद भारत ने 537/3 पर पारी घोषित कर दी। जिसके बाद गेंदबाजों ने भी पंकज और वीनू के योगदान को व्यर्थ होने नहीं दिया और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 209 और दूसरी पारी में 219 पर ऑल आउट कर दिया। इसी के साथ भारत ने ये टेस्ट अपने नाम दर्ज कर लिया।