#1 सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली (भारत)
Ad

1996 में पहली बार एकसाथ पारी की शुरुआत करने वाले सचिन और गांगुली ने 136 पारियों में 6609 रन जोड़े थे। अंतिम बार 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ दोनों ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की थी। दोनों ने 21 शतकीय साझेदारी भी बनाई है और यह भी विश्व रिकॉर्ड है।
सचिन और गांगुली ने सबसे बड़ी साझेदारी 258 रनों की थी, जो उन्होंने 2001 में केन्या के खिलाफ बनाया था। दोनों की साझेदारी का आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था लेकिन वीरेंद्र सहवाग की वजह से गांगुली ने सलामी बल्लेबाजी छोड़ दी थी।
Edited by Naveen Sharma