टी20 अंतरराष्ट्रीय में अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो यह विश्व रिकॉर्ड भारत के ही दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 127 छक्के लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सिर्फ पॉंच बल्लेबाजों ने 100 से ऊपर छक्के लगाए हैं, जिसमें रोहित शर्मा एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
रोहित शर्मा के अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल एवं इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन ने 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। गौरतलब है कि भारत की तरफ से रोहित शर्मा के अलावा अभी तक किसी बल्लेबाज ने 81 से ज्यादा छक्के नहीं लगाए हैं।
आइये नज़र डालते हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों पर:
5 - सुरेश रैना (58 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के)
सुरेश रैना ने भारत के लिए 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं, जिसमें उन्होंने 58 छक्के लगाए हैं। रैना ने अपने करियर में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1605 रन बनाए हैं एवं उनका सर्वाधिक स्कोर 101 है। सुरेश रैना टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक शतक लगाया था।
4 - केएल राहुल (63 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के)
केएल राहुल ने अभी तक भारत की तरफ से 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं, जिसमें उनके नाम 63 छक्के हैं। केएल राहुल ने अपने करियर में 2 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1542 रन बनाए हैं एवं उनका सर्वाधिक स्कोर 110* है। केएल राहुल मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों में शामिल हैं और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
3 - युवराज सिंह (74 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के)
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रह चुके युवराज सिंह के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 74 छक्के दर्ज़ हैं। युवराज ने अपने करियर में 58 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 8 अर्धशतक की मदद से 1177 रन बनाये और उनका सर्वाधिक स्कोर 77* रहा। युवराज सिंह टी20 के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार हैं और 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का अनोखा कारनामा भी किया था। युवराज ने उस मैच में सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़ें - भारतीय टीम के 5 मैच जिन्हें कोई भी फैन याद नहीं रखना चाहेगा