5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

Enter caption

जिस प्रकार वन-डे क्रिकेट में तेजी आई है बल्लेबाजों की सोच में भी फर्क देखा गया है। कई बार खिलाड़ी गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजकर ज्यादा रन बनाने की चाह रखते हैं। इसमें छक्का लगाकर स्कोर आगे बढ़ाने की इच्छा रखने वाले भारतीय खिलाड़ी हर पीढ़ी में देखे गए हैं।

छक्का लगाकर गेंदबाज पर दबाव बनाने की रणनीति कई बार कारगर साबित होती है। हम यहां भारत के लिए वन-डे अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे कि कौन इसमें टॉप पर है।


5. युवराज सिंह

Enter caption

युवराज सिंह ने अपना करियर 2000 में शुरू किया था। अब तक वे भारत के लिए 304 मैचों की 278 पारियों में 8701 रन बना चुके हैं। 150 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है, जो इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। युवराज सिंह का नाम भारत के लिए वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर आता है। उन्होंने अब तक 155 छक्के अपने एकदिवसीय करियर में जड़े हैं।

4. रोहित शर्मा

Enter caption

रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में तेजी से आगे जा रहे हैं। उन्होंने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और अब तक 188 मैचों की 182 पारियों में 7065 रन बना चुके हैं। 264 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। इस दौरान उन्होंने 186 छक्के लगाए हैं और अभी उन्हें और भी आगे जाना है।

3. सौरव गांगुली

अपने जमाने में स्पिन गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित होने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कई बार गेंद को मैदान से बाहर भेजा है। विपक्षी कप्तान इनके सामने स्पिनर को लगाना पसंद नहीं करते थे। अपने करियर में उन्होंने 311 मैचों की 300 पारियों में 11363 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 190 छक्के निकले।

2. सचिन तेंदुलकर

Enter caption

रिकॉर्ड की बात करें और उसमें सचिन तेंदुलकर का नाम न हो, ऐसा कभी नहीं हो सकता। 24 साल के लम्बे करियर में सचिन तेंदुलकर ने 463 मैचों की 452 पारियों में 18426 रन बनाए। यह वन-डे क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान है। तेंदुलकर ने 49 एकदिवसीय शतक जमाए और 195 छक्कों के साथ वे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार गेंद को दर्शकों में पहुंचाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। कुछ समय बाद रोहित शर्मा उनसे आगे निकल सकते हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी

Enter caption

भारत के लिए वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सबसे ऊपर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। अब तक अपने करियर में उन्होंने 327 मैचों की 278 पारियों में 10123 रन बनाए हैं। औसत भी उनका 51 के करीब है और 217 छक्के अभी तक वे जड़ चुके हैं। यह आंकड़ा और आगे जाएगा। वन-डे मैचों में विश्व भर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में महेंद्र सिंह धोनी चौथे स्थान पर हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता