5 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंनें 2 बार शादी की है

Enter caption

#5 योगराज सिंह

Ad
योगराज सिंह(बाएं), युवराज और शबनम सिंह (दाएं)
योगराज सिंह(बाएं), युवराज और शबनम सिंह (दाएं)

योगराज सिंह बेहद कम समय के लिए टीम इंडिया के सदस्य रहे हैं। उन्हें भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता के तौर पर जाना जाता है। योगराज आज पेशे से पंजाबी और हिंदी फ़िल्म एक्टर हैं। उन्हें ‘भाग मिल्खा भाग’ मूवी में मिल्खा सिंह के कोच के रोल में याद किया जाता है, हांलाकि वो पंजाब फ़िल्म इंडस्ट्री में ज़्यादा सक्रिय हैं। योगराज सिंह सिख परिवार से आते हैं लेकिन उन्होंने एक मुस्लिम व्यवसायी की बेटी शबनम से शादी की थी। शबनम ने कुछ साल बाद युवराज सिंह को जन्म दिया। अगर ख़बरों की मानें तो योगराज सिंह चाहते थे कि शबनम हाउस वाइफ़ बन कर रहें, लेकिन युवराज की मां एक आज़ाद ख़्याल की महिला थीं। दोनों के बीच विवाद बढ़ा जो आगे चलकर तलाक में तब्दील हो गया।

Ad
योगराज सिंह अपनी दूसरी पत्नी सतवीर कौर और अपने बच्चों के साथ
योगराज सिंह अपनी दूसरी पत्नी सतवीर कौर और अपने बच्चों के साथ

योगराज ने दूसरी शादी सतवीर कौर से की, जिनसे उनके 2 बच्चे हैं। बेटे का नाम विक्टर है और बेटी का नाम अमरजीत कौर है। योगराज सिंह की पत्नी पंजाबी फ़िल्म कलाकार हैं जिन्हें नीना सिद्धू के नाम से भी जाना जाता है। दूसरी तरफ़ योगराज की पहली पत्नी शबनम सिंह एक समाज सेविका के तौर पर काम कर रही हैं। वो ‘युवराज सिंह सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस’ नाम की संस्था की डायरेक्टर हैं।

Ad

लेखक- शरुल श्रीवास्तव

अनुवादक- शारिक़ुल होदा

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications