5 भारतीय क्रिकेटर और उनके रेस्टोरेंट्स

4. तेंदुलकर्'स' (सचिन तेंदुलकर)
Ad
tendulkars

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 2002 में ये रेस्टोरेंट मुंबई में खोला था। इसका नाम उन्होंने 'तेंदुलकर्'स्' रखा। उन्होंने नामी-गिरामी होटल व्यवसायी संजय नारंग के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद नॉर्थ मुंबई में एक और रेस्टोरेंट खोला जिसका नाम उन्होंने 'सचिन्'स्' रखा। इसके बाद बेंगलुरू में भी इसकी एक शाखा उन्होंने खोली। सचिन को बिजनेस में काफी ज्यादा रुचि थी, यहां तक कि खाना बनाने के दौरान शेफ जो कपड़े पहनते हैं उसको लेकर भी उन्होंने काफी सुझाव दिए। फोर्ब्स मैगजीन को दिए इंटरव्यू में नारंग ने इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि सचिन हर चीज छोटी-छोटी चीज पर काफी ध्यान देते थे।इससे पता चलता है कि उनकी इसमें कितनी दिलचस्पी थी। लेकिन इतना बड़ा क्रिकेट स्टार होने के बावजूद सचिन का ये रेस्टोरेंट ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। 2007 में दोनों ही रेस्टोरेंट बंद हो गए। उसके बाद भी खबरे आईं कि वो फिर से हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में आ रहे हैं, लेकिन अभी तक सचिन की तरफ से इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications