ये 5 भारतीय दिग्गज खिलाड़ी आज तक नहीं लगा पाए इंग्लैंड में एक भी वनडे शतक

#1 महेंद्र सिंह धोनी
Ad

भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किन बुलंदियों को छूआ है, यह दुनिया जानती है। साल 2007 में पहले ही टी20 विश्व कप में टीम को विजेता बना देने वाले कप्तान धोनी ही थी और विश्व कप 2011 में भी भारत ने धोनी की कप्तानी में 28 साल का सूखा खत्म किया था। वहीं धोनी ने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी हासिल करवाया था। 37 साल के होने के बावजूद धोनी आज भी टीम इंडिया के सीमित ओवरों के खेल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। धोनी एक शानदार बल्लेबाज हैं और वनडे में उनकी औसत 50+ है। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज की यह औसत शानदार मानी जाती है। वहीं विकेटकीपिंग के मामले में भी धोनी का कोई जवाब नहीं है। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के लिए महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरों के खेल में आज भी विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद बने हुए हैं। अपने करियर में 321 वनडे मुकाबले खेलने वाले धोनी के नाम 67 अर्धशतक और 10 शतक दर्ज हैं। वहीं धोनी ने वनडे करियर में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। हालांकि धोनी कभी भी इंग्लैंड में वनडे शतक नहीं लगा पाए। लेकिन अगला विश्व कप इंग्लैंड की धरती पर ही साल 2019 में खेला जाना है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के पास इंग्लैंड में शतक लगाने का एक और मौका अभी बाकि है। लेखक: राजदीप पुरी अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications