5 भारतीय मूल के क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देशों की कप्तानी की

#5 आसिफ करीम, केन्या
asif main

वनडे क्रिकेट में केन्या की लम्बे समय तक कप्तानी करने वाले भारतीय मूल के आसिफ करीम केन्या में मोम्बासा में रहते थे। वह केन्या टीम के शुरुआत दिनों में रेग्युलर सदस्य थे। उन्होंने विश्वकप 1996 से केन्या के लिए खेलना शुर किया था और कुल 34 मैच इस अफ़्रीकी देश के लिए उन्होंने खेले थे। करीम को 1997 में केन्या की कप्तानी करने का मौका मिला था। 1999 के विश्वकप के अलावा उन्होंने 21 मैचों में केन्या की कप्तानी की। जिसमें टीम ने 6 में जीत और 15 में हार का सामना किया। 1999 के बाद पूर्व कप्तान मौरिस ओडुम्बे को फिर से कप्तानी सौंप दी गयी। हालाँकि आसिफ ने खेलना जारी रखा और साल 2003 के विश्वकप में केन्या की सफलता में अहम योगदान देकर क्रिकेट को अलविदा कह दिया।