5 खिलाड़ी जिनका सितारा धोनी की कप्तानी में चमका, लेकिन फिर उनकी चमक फीकी हो गई

Enter caption

#2 जोगिंदर शर्मा

Ad
Enter caption

जोगिंदर शर्मा को सबसे ज़्यादा याद क्यों याद किया जाता है, ये बताने की ज़रूरत नहीं है। साल 2007 की आईसीसी वर्ल्ड टी-20 फ़ाइनल में उनका आख़िरी ओवर भारत को ख़िताबी जीत की वजह बना था। पाकिस्तान को 6 गेंद में 13 रन बनाने थे और मिस्बाह उल हक़ स्ट्राइक पर थे। धोनी ने जोगिंदर पर भरोसा किया। जोगिंदर ने पहले एक वाइड गेंद फेंका, फिर मिस्बाह ने एक छक्का लगाया। फिर मिस्बाह जोगिंदर की गेंद पर कैच आउट हो गए।

आईपीएल के पहले सीज़न में वो चेन्नई टीम का हिस्सा थे और धोनी की कप्तानी में उन्हें खेलने का मौका मिला था। जोगिंदर साल 2011 में भी पीली जर्सी में नज़र आए थे, उन्होंने 16 मैच में 12 विकेट हासिल किए थे। जोगिंदर को साल 2011 में भारतीय टीम के लिए 4 वनडे मैच खेलने का मौका मिला था। इसके बाद वो दुर्घटना का शिकार हो गए और फिर उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आज वो हरियाणा पुलिस के अधिकारी हैं।

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications