आईपीएल 2020: नीलामी में खरीदे गए 5 भारतीय खिलाड़ी जो अंडर-19 विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे 

यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल

#1 यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)

Ad
 यशस्वी जायसवाल 
यशस्वी जायसवाल

मुम्बई में पानी पूरी बेचने से लेकर आईपीएल खेलने तक के सफर में यह खिलाड़ी सबसे बेहतरीन युवा भारतीय सितारों में से एक है। यशस्वी जायसवाल जो हाल ही में 18 वर्ष के हुए हैं, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। यशस्वी लिस्ट ए में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 203 रन बनाए थे। उस रिकॉर्ड पारी में उन्होंने 17 चौके और 12 छक्के लगाए थे।

जायसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में छह मैचों में 564 रन बनाए। इस युवा खिलाड़ी ने नवंबर में लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ 83 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए थे। जायसवाल ने जिस तरह अपने करियर के शुरूआती दिनों में प्रदर्शन किया है, उससे उन्हें भविष्य के सितारे के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय दर्शकों को उम्मीद होगी की वो अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखें और भारत को अंडर-19 विश्व कप को डिफेंड करने में मदद करें।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications