भारत के 5 अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम जिन्हें अनदेखा कर दिया गया है

Image result for jamtha nagpur

#5. नेहरू स्टेडियम, पुणे

Ad
Image result for nehru Stadium Pune

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित नेहरू स्टेडियम का निर्माण 1969 में किया गया था। 25000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 1984 में खेला गया था। मुंबई के वानखेड़े के बाद, नेहरू स्टेडियम, देश के कुछ प्रसिद्ध मैदानों में से एक था।

Ad

1996 के विश्व कप में केन्या ने इसी मैदान पर वेस्टइंडीज को लीग स्टेज में हरा कर क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर किया था। भारत ने यहां कुल मिलाकर 8 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें 5 में जीत दर्ज की है।

इस मैदान पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और श्रीलंका के बीच 2005 में खेला गया था। पिछले 13 वर्षों में इस स्टेडियम ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी नहीं की है। जब से महारष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने खेल की कमान संभाली है, तब से इस मैदान को नज़रअंदाज़ कर दिया गया है। पुणे में अधिकतर मैच अब एमसीए स्टेडियम में खेले जाते है।

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications