5 उदहारण जो सहवाग को रहस्यमयी क्रिकेटर बनाते थे

वीरेंद्र सहवाग

#1 छक्का लगाकर पूरा किया तिहरा शतक

Ad

[caption id="attachment_13261" align="alignnone" width="594"]वीरेंद्र सहवाग वीरेंद्र सहवाग[/caption] सहवाग को छोडकर किसी भी भारतीय ने तिहरा शतक नही बनाया है। सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाये गये लक्ष्मण के 281 रन के सर्वोच्च स्कोर को तोड़ दिया था। सहवाग जब 295 रन सचिन के साथ बनाकर खेल रहे थे। तभी गेंदबाज़ी करने सक़लैन मुश्ताक आये। सहवाग ने ये बिलकुल नही सोचा की मुस्ताक कैसी गेंद फेंकेंगे उन्होंने क्रीज़ से निकलकर गेंद को सीधा सीमा पार छक्के के लिए भेज दिया। वह सीधे 295 से 301 पहुँच गये। ये दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक था जिसमे वह हेडन से सिर्फ 2 गेंद पिछड़ गये थे। दो साल बाद उन्होंने हेडन से 84 गेंद जल्दी 278 गेंदों में तिहरा शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया। जब सहवाग 291 रन पर थे तब उन्होंने पॉल हैरिस को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर वह राउंड द विकेट गेंदबाजी करेंगे तो वह उन्हें छक्का जरुर मारेंगे। जब पॉल ने ऐसा किया तो सहवाग ने उनकी गेंद पर छक्का मारकर अपनी बात को सिद्ध किया। जबकि मिडविकेट और लॉन्गऑन पर मिलाकर सीमा रेखा के पास चार फील्डर थे। सहवाग को इसीलिए महानता श्रेणी में रखा जाता है। सहवाग के नाम 11 में से 5 तेज दोहरा शतक है जिसमे दूसरा और तीसरा उन्ही के नाम है। लेखक- कृष श्रीपदा, अनुवादक-मनोज तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications