5 अजीबो ग़रीब कारण जब क्रिकेट खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना

#2 वीरेंदर सहवाग और हरभजन सिंह- न्यूज़ीलैंड में गंदे जूते पहनकर प्रवेश करने पर

Ad

क्रिकेटर्स को जुर्माना लगाए जाने वाली वजहों में वीरेंदर सहवाग और हरभजन सिंह पर लगाए गए जुर्माने की वजह काफी दिलचस्प है। वीरेंदर सहवाग और हरभजन सिंह पर लगाया गया ये जुर्माना मैदान के अंदर नहीं बल्कि मैदान के बाहर का है। दरअसल, साल 2002 में न्यूजीलैंड में गंदे जूते पहनकर प्रवेश करने के लिए स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग सहवाग पर जुर्माना लगाया गया। दोनों खिलाड़ियों पर ये जुर्माना न्यूजीलैंड के कृषि मंत्रालय की ओर से लगाया गया था। दोनों खिलाड़ियों पर गंदे जूते के लिए हवाई अड्डे पर 200 न्यूजीलैंड डॉलर (100 डॉलर) का जुर्माना लगा। न्यूजीलैंड में जैव सुरक्षा कानूनों का काफी पालन किया जाता है। इसके चलते दूसरे देशों से आने वाली बीमारियों से बचाव किया जाता है। जैव सुरक्षा कानूनों के मद्देनजर दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा। वहीं अगर दोनों क्रिकेटर अपने जूते उन्हें सौंप देते तो उनके जूतों की न्यूजीलैंड के करदाताओं के खर्च से धुलाई होती और फिर वापस ये जूते उन्हें सौंप दिए जाते।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications