5 ऐसे उदाहरण जब प्रशंसकों ने महज छोटी सी बात पर भारतीय क्रिकेटरों का किया विरोध

भारत में क्रिकेट एक धर्म है, यहां हर एक इंसान के रग-रग में क्रिकेट बसा हुआ है। यहां के लोग जितना खेल में रुचि लेते हैं उतना ही क्रिकेटरों के निजी जीवन के बारे में भी जानने को उत्सुक रहते हैं। इसके लिए सोशल मीडिया उनके लिए सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, जिससे वो क्रिकेटरों से जुड़े रह सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं। कहा जाता है कि हर चीज की एक सीमा होती है। इंसान को उस सीमा को पार करने की कोशिश कभी नहीं करनी चाहिए। लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को इन सब चीजों की कोई परवाह नहीं होती वो छोटी सी छोटी बात के लिए भी क्रिकेटरों की तारीफ और उनकी आलोचना करने में पीछे नहीं हटते हैं। ये स्थिति तब और बुरी हो जाती है जब सोशल मीडिया के जरिए फैंस क्रिकेटरों के निजी जीवन के बारे में अपनी राय देने लगते हैं। कई भारतीय क्रिकेटर इसका शिकार हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 घटनाओं के बारे में। 1.एक साधारण से ट्वीट पर एम एस धोनी को निशाना बनाया गया भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपनी आलोचना करने वालों को कोई जवाब नहीं देते हैं। भारत का सबसे सफल कप्तान होने के बावजूद धोनी भारत के उन गिने-चुने क्रिकेटरों में से एक हैं जिनके खूब सारे आलोचक हैं। बहुत कम ही देखने को मिला है कि धोनी किसी विवाद में फंसे यो चाहे वो क्रिकेट के मैदान पर हो मैदान से बाहर। लेकिन उनके आलोचकों को जब भी मौका मिलता है वो धोनी पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। पर धोनी उनको ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ जब ट्विटर पर धोनी ने एक तस्वीर पोस्ट की और उसमें अंतर बताने को कहा

इस पर एक प्रशंसक ने बड़े व्यंग्य भरे लहजे में ट्वीट किया कि वो ट्विटर पर समय बर्बाद करने की बजाय अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दें।

ऐसा ही एक वाकया और है जब एक क्रिकेट फैन ने ट्वीट किया कि धोनी को नापसंद करने वाले लोग काफी ज्यादा हैं और वो उनमें से एक है।

2. बायोपिक्स पर अपनी राय रखने के लिए गौतम गंभीर को निशाना बनाया गया gettyimages-451793470-1482829908-800

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए टेस्ट सीरीज में लंबे समय बाद सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने वापसी की। ऐसा कहा जाता है कि गंभीर और धोनी की आपस में ज्यादा बनती नहीं थी, इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। गंभीर को उस वक्त सोशल मीडिया पर धोनी के प्रशंसकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा जब उन्होंने एक मुद्दे पर अपनी राय रखनी चाही। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने बस इतना कहा था कि क्रिकेटरों की बजाय देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के ऊपर अगर बायोपिक फिल्में बनें तो ज्यादा अच्छा होगा। उनका ये ट्टीट उरी में हुए आतंकी हमले के बाद आया था और ठीक उसी समय कप्तान धोनी की जिंदगी पर बनी बायोपिक फिल्म 'एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज होने वाली थी। फिर क्या था, गंभीर के इस ट्वीट पर धोनी के प्रशंसक भड़क गए और ट्विटर उनके ट्वीट की आलोचना करने लगे। हालांकि बाद में गंभीर ने अपने ट्वीट के बारे में स्पष्टीकरण भी दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

3. बर्थडे ट्वीट को लेकर हरभजन सिंह को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा bhajji

हरभजन सिंह भारत के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक हैं जो किसी भी बैटिंग लाइन-अप को तहस नहस करने की क्षमता रखते हैं। पिछले कुछ समय से वो टीम से बाहर हैं और टीम में जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं और लगातार अपने प्रशंसकों और साथी क्रिकेटरों से बातचीत करने में मशगूल रहते हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें दुनिया का बेस्ट विकेटकीपर बताया। हरभजन सिंह यहां अपनी खुद की पसंद बता रहे थे। लेकिन प्रशंसकों को ये हजम नहीं हुआ। खासकर धोनी के चाहने वालों को ये बात ज्यादा चुभ गई। सबको लगा कि हरभजन सिंह, धोनी का अपमान कर रहे हैं। उन सबकी नजरों में धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर थे।

4. जब रविचंद्र अश्विन ने कप्तान धोनी का नाम नहीं लिया ashhhh

भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए ये साल काफी यादगार रहा। अश्विन का गेंद और बल्ला दोनों इस साल खूब बोला। अपनी बलखाती गेंदों से जहां उन्होंने गुच्छों में विकेट निकाले वहीं कई नाजुक मौकों पर निचले क्रम में टीम के लिए अहम पारियां खेली। यही वजह रही कि आईसीसी ने उन्हें इस साल का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द् ईयर और आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द् ईयर चुना। अवॉर्ड को लेते समय अश्विन ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच अनिल कुंबले, टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को दिया। लेकिन लोग तब हैरान रह गए जब अश्विन ने आभार जताते समय सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं लिया। धोनी के प्रशंसकों को ये बात नागवार गुजरी और ट्विटर के माध्यम से उन्होंने अपनी भड़ास जमकर निकाली। सबका कहना था कि बिना धोनी के अश्विन इतना आगे नहीं बढ़ पाते।

5. जब मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की shami and his wifwe

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का ये विवाद अभी काफी सुर्खियों में रहा। मोहम्मद शमी हाल ही में एक विवाद में तब फंसते नजर आए जब उन्होंने अपनी बीवी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फेसबुक पर पोस्ट की गई इस फोटो में शमी की पत्नी स्लीवलेस ड्रेस पहने हुए हैं। शमी की बीवी की ऐसी तस्वीर देखते ही कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी भड़क गए और उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया। कुछ लोगों ने शमी को तो ये भी सलाह दे डाली कि वो इस्लामिक परंपरा और उसके नियमों का पालन करें और आगे से अपनी पत्नी के पहनावे का ख्याल रखें। comments-1482643529-800-1482835961-800 26 साल के इस गेंदबाज ने ऐसी नसीहत देने वाले लोगों को तुरंत जवाब दिया। शमी ने लिखा लोग अपने काम से काम रखें और किसी की निजी जिंदगी में दखल ना दें।

Edited by Staff Editor