कुछ ऐसे क्रिकेटर जो मैदान के बाहर हो गए प्यार में मदहोश
Advertisement
भारतीय महिलाओं की ख़ूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस बारे में आपकी राय भले ही कुछ और हो सकती है लेकिन कुछ ऐसे विदेशी क्रिकेटर हैं जिन्हें भारतीय हसीनाओं ने किया है क्लीन बोल्ड।
विदेशी खिलाड़ियों और भारतीय हसीनाओं के बीच ऐसी कई प्रेम कहानियां हैं जो हमेशा चर्चा में रहीं।
एक नज़र 5 ऐसे विदेशी क्रिकेटर पर डाल लेते हैं जिन्हें भारतीय हसिनाओं ने किया क्लीन बोल्ड:
#5 विवियन रिचर्ड्स
क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाज़ में से एक विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता का लव अफ़ेयर भी ख़ूब चला था। वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज़ विवियन रिचर्ड्स जब भारत दौरे पर आए थे तब भारतीय अदाकारा नीना गुप्ता के साथ उनकी नज़दीकियों ने मीडिया में ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरी।
भारत में ऐसे रिश्तों को अच्छी नज़र से नहीं देखा जाता, ये जानते हुए भी नीना गुप्ता ने सभी के ख़िलाफ़ जाते हुए विवियन रिचर्ड्स के साथ ख़ूब समय बिताया। नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की एक बेटी भी है जिसका नाम नीना गुप्ता पर ही है, मसाबा गुप्ता।
हालांकि नीना गुप्ता ने बाद में भारतीय बिज़नसमैन विवेक मेहरा से शादी कर ली। रिचर्ड्स अभी भी एक पिता की ज़िम्मेदारी निभाते हैं, और भारत आते रहते हैं। मसाबा, नीना गुप्ता और रिचर्ड्स को जब भी वक़्त मिलता है तीनों एक साथ छुट्टियां भी मनाते हैं।
मसाबा गुप्ता हमेशा अपने पिता की तारीफ़ करती हैं, और ख़ुद को विवियन रिचर्ड्स की बेटी होने पर गर्व महसूस करती हैं।