ये 5 चीज़ें साबित करती हैं कि महेंद्र सिंह धोनी प्रतिभा के धनी हैं

#4 ऑस्ट्रेलिया दौरा 2014-15- स्टीव स्मिथ के लिए लेग स्लिप

एमएस धोनी स्थित को अच्छे से समझने में माहिर हैं और मैदान पर बल्लेबाज के दिमाग को अच्छे से पढ़ लेते हैं। धोनी की फील्ड-सेट करने का कौशल बेजोड़ है। शानदार फील्ड प्लेसमेंट के जरिए ही उन्होंने स्टीव स्मिथ का आउट करवाया था। 2014-2015 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत 4 मैच श्रृंखला में पहले दो मैचों में हार चुका था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ शानदार फॉर्म में थे और दो शतकों के साथ एक अर्धशतक लगा चुके थे। तीसरे टेस्ट मैचों में भी स्मिथ का कमाल जारी था और पहली पारी में 192 रन बना लिए थे। पिछली 5 पारियों में उन्हें देखकर कप्तान एमएस धोनी ने स्मिथ की ताकत के खिलाफ खेलने का फैसला किया। धोनी ने देखा कि स्मिथ के पास स्टंप पर जाने और गेंद को फ्लिक करने की प्रवृत्ति है और इस प्रकार धोनी ने अजिंक्य रहाणे को लेग स्लिप में फील्डिंग के लिए तैनात किया। इसके बाद उमेश यादव ने फुल पिच गेंद फेंकी और स्मिथ ने फ्लिक शॉट खेला, जिसके परिणामस्वरूप लेग स्लिप पर खड़े फील्डर रहाणे ने कैच लपक लिया।