13 लाख से ज्यादा फ़ॉलोवर्स के साथ, सहवाग ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय पूर्व क्रिकेटरों में से एक है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमुख कारण उनके ट्वीट की व्यंगात्मक प्रकृति है। वह नियमित तौर पर मनोरंजक ट्वीट करते रहते हैं और हास्य की खुराक बनाये रखते हैं। किसी पूर्ववर्ती समकालीन या किसी सक्रिय क्रिकेटर को अपने शानदार ट्वीट से जन्मदिन की बधाई देना, और अपने त्वरित जवाबों से रोचकता बनाये रखना उनकी पहचान है। आज की दुनिया के इस तनावपूर्ण माहौल में, हम अक्सर व्यंग को भूल जाते हैं। सहवाग अपने ट्विटर पेज के माध्यम से जिस तरह से व्यंग के माध्यम से हल्का-फुल्का मौहाल बनाये रखते है, और हमे कैसे व्यंगात्मक लहजे के साथ जीवन की चिंताओं से कुछ पलों के लिये दूर हों, खुद को भी बेहतर इंसान बनाया जाये और अपना मनोबल बढ़ाये रखा जाये सिखाते हैं।