भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। भारतीय टीम कहीं भी मैच खेलने जाए समर्थक वहां पर पहुंच ही जाते हैं। टीम ने अभी तक क्रिकेट इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इसके अलावा हर फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।
भारत के सभी खिलाड़ी भी काफी मशहूर रहे हैं। हालांकि हम आपको इस आर्टिकल में उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनके हमशकल्स पाए गए और वो भी काफी मशहूर हो गए। इन खिलाड़ियों के हमशकल्स को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और यकीन नहीं कर पाएंगे कि सचमुच में ऐसा है।
कई ऐसे क्रिकेटरों के हमशकल्स रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें से कुछ हमशकल्स के लिए तो उन क्रिकेटर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कौन-कौन से प्लेयर इस लिस्ट में हैं जिनके हमशकल्स मौजूद हैं।
5 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी और उनके हमशकल्स
5.युवराज सिंह अपने हमशकल्स के साथ

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारतीय टीम रनर-अप रही थी। ये युवराज सिंह का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट था।
इस मैच के दौरान एक ऐसा फैन मैच देखने आया था जिसकी शक्ल हूबहू युवराज सिंह से मिलती थी और वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद युवराज सिंह ने उस शख्स के साथ फोटो खिंचवाई और बीसीसीआई ने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया।
4.जसप्रीत बुमराह

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी हमशक्ल मौजूद है लेकिन वो पाकिस्तान में है। 2016 में बुमराह ने अपना डेब्यू किया था और 2017 में इस हमशक्ल की तस्वीर सामने आई थी। इंडिपेंडेंस कप के दौरान एक फैन ने इस शख्स के साथ तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
3.सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के हमशक्ल बलबीर चंद इंडियन फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे। कई सारे फैंस ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई थी, जबकि मुंबई में स्थित एक फूड चेन ने उन्हें अपना ब्रांड ऐंबेसडर घोषित किया था।
2.शिखर धवन
उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले राम बहादुर यादव भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की तरह दिखते हैं। उनकी शक्ल हूबहू धवन से मिलती है। राम बहादुर यादव लखनऊ में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने एक टैटू भी लिखवा रखा है जिस पर लिखा है मेरे भगवान शिखर धवन हैं।
1.विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी हमशक्ल मौजूद है। 2016 में जब न्यूजीलैंड और भारत के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में फाइनल टेस्ट मैच खेला जा रहा था तब कोहली का हमशक्ल मैदान में नजर आया था।
विराट कोहली ने इस मुकाबले में जबरदस्त दोहरा शतक जड़ा था और उस वक्त कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के हमशक्ल को ही कोहली समझ लिया था। उन्होंने तब कहा था "ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि दोहरा शतक बनाने के बाद विराट कोहली फैंस से मिलने स्टैंड में चले गए। इस चीज के लिए आपको उनकी तारीफ करनी होगी। यही चीज है जो उन्हें खास बनाती है।"