भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। भारतीय टीम कहीं भी मैच खेलने जाए समर्थक वहां पर पहुंच ही जाते हैं। टीम ने अभी तक क्रिकेट इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इसके अलावा हर फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।भारत के सभी खिलाड़ी भी काफी मशहूर रहे हैं। हालांकि हम आपको इस आर्टिकल में उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनके हमशकल्स पाए गए और वो भी काफी मशहूर हो गए। इन खिलाड़ियों के हमशकल्स को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और यकीन नहीं कर पाएंगे कि सचमुच में ऐसा है।कई ऐसे क्रिकेटरों के हमशकल्स रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें से कुछ हमशकल्स के लिए तो उन क्रिकेटर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कौन-कौन से प्लेयर इस लिस्ट में हैं जिनके हमशकल्स मौजूद हैं।