श्रीलंका के महान गेंदबाज़ चमिंडा वास ने टेस्ट में 8वें क्रम पर बेहतरीन बल्लेबाज़ी भी की। संगकारा, मुरलीधरन और महेला जयवर्धने के बाद चमिंडा वास ही ऐसे खिलाड़ी थे। जो श्रीलंका टीम में नियमित रहे थे। 6337 गेंदों का सामना करने वाले चमिंडा ने 2785 रन 25.55 के औसत से बनाया थे। जिसमें एक शतक और 12 अर्धशतक शामिल था। इसके अलावा वह 35 बार नाबाद रहे थे। वास ने 144 पारियों में बल्लेबाज़ी की थी। जिसमें वह सिर्फ 10 बार जीरो पर आउट हुए थे। वास इस क्रम पर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।