“एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी” के पांच ऐसे पल जो भुलाए नहीं जा सकते

priyanka
  1. जब धोनी ने साक्षी को शादी के लिए प्रपोज किया
sakshi propose

धोनी का साक्षी को शादी के लिए प्रपोज करना, दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान जरुर लाया, लेकिन जिन हालातों में माही ने साक्षी से शादी के लिए पूछा, उससे दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान के साथ उनकी आंखो में नमी भी देखी जा सकती थी। 2008 साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के दौरान धोनी साक्षी से पहली बार कोलकाता के ताज बंगाल होटल में मिले थे। ये तब हुआ जब साक्षी धोनी को फरवरी महीने में फोन करती है और वेलेंटाइन डे के बारे में पूछती है, और धोनी को तुरंत याद आता है कि बिल्कुल ऐसी ही बातचीत उनकी प्रियंका से हुई थी, वो भी प्रियंका की मौत से कुछ दिन पहले। तब साक्षी ने धोनी से पूछा था कि उनको वेलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट चाहिए और धोनी ने जवाब में कहा कि वो वेलेंटाइन डे में यकीन नहीं रखते। फोन काटने के बाद, धोनी प्रियंका की यादों में खो जाते हैं और उनको एहसास होता है कि वो साक्षी को खोना नहीं चाहते। जिसके बाद उन्होंने तुरंत फैसला किया और साक्षी को दोबारा फोन कर शादी के लिए प्रपोज कर दिया।